बुधनी विधानसभा उपचुनाव में युवा कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल चकलदी ने खोला मोर्चा पोस्टर हुए वायरल

बुधनी
बुधनी में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से पूर्व विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव का नाम सामने आया वहीं, कांग्रेस की तरफ से सबसे प्रबल दावेदारों में महेश राजपूत, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, और यूथ कांग्रेस के युवा नेता राजकुमार पटेल का नाम उभरकर सामने आया है। इसके अलावा, कमलनाथ से जुड़े कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट और किसान नेता अर्जुन आर्या भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। कांग्रेस ने बुधनी में प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को सौंपी है।

हाल ही में यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता राजकुमार पटेल चकलदी ने चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (फेसबुक और X) के माध्यम से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है वही राजकुमार पटेल चकलदी के चुनाव पोस्टर हुए वायरल। राजकुमार पटेल पवार समाज से आते हैं, जिसका बुधनी विधानसभा में अच्छा खासा प्रभाव है। यदि पटेल बगावत करते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। राजकुमार पटेल का चुनावी मैदान में उतरना अन्य दावेदारों के लिए एक नई चुनौती बन सकता है और कांग्रेस की रणनीति पर इसका बड़ा असर हो सकता है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button