Ajab Gajab: समुद्र, रेत और बर्फ एक ही जगह, नहीं होगा आंखों पर यकीन

Ajab Gajab News: दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां पर एक ही समय पर आपको समुद्र, रेत और बर्फ का मिलन होता हुआ साफ दिखाई देगा। यह जगह है जापान में। मगर इस नजारें को आप सिर्फ साल में 1 महीने ही देख सकते हैं।

Ajab Gajab News: दुनियाभर में ऐसी-ऐसी विचित्र जगहें है जिसको देखकर आप यकीनन कहेंगे यह तो हो ही नहीं सकता है और यह सब नकली है। मगर हम आपको एक ऐसी ही जगह लेकर जा रहे हैं जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। यह जगह जापान में है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई जगहों की तस्वीरें आपको नजर आ जाएंगी। पहली नजर में ये नकली लगती हैं। लेकिन होती बिलकुल रियल हैं। ऐसी ही एक जगह जापान में है, जो सच में इस धरती पर मौजूद है।

जापान के आइलैंड आॅफ होकाईडो में एक ऐसा समुद्री किनारा है, जहां पर बर्फ, रेत और समुद्र का मिलन होता है। इस किनारे पर रेत और पानी के साथ आपको बर्फ भी मिल जाएगी। जी हां, जापान का यह किनारा अपने अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। इस जगह पर एक तरफ बर्फ जमा होती है वहीं कुछ दूरी पर आपको समुद्र की लहरें दिखेंगी। सबसे अद्भुत होता है बर्फ और पानी के बीच मौजूद रेत का पार्टीशन। जी हां, इस किनारे पर आपको रेत, पानी और बर्फ तीनों ही चीजें मिल जाएंगी।

ALSO READ

जापान में दिखता है अद्भुत नजारा

जापान की इस अलौकिक घटना को ज्वेलरी आइस के नाम से जाना जाता है। यह जापान के टोयोकोरो शहर में स्थित है। यह नजारा आपको हर साल जनवरी से फरवरी के बीच में देखने को मिलता है। इसमें एक तरह बर्फ जमा हो जाती है। दूसरी तरफ पानी की लहरें किनारे तक आती हैं। बीच में बर्फ और समुद्र को रेत अलग करके रखती है। जनवरी के बीच के महीने यानी 15 तारीख से समुद्र के एक तरफ का हिस्सा बर्फ में बदलने लगता है, कई बार तो पानी क्रिस्टल की तरह जमने लगती है जो हीरे की तरह नजर आती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WASTED (@wasted)

फोटोग्राफर्स की लगती है भीड़

जापान के इस आइलैंड को देखने के लिए हर साल हजारों लोग आते हैं। वो सालभर इस पल का इंतजार करते हैं। जैसे ही बीच पर ऐसा नजारा दिखाई देता है, यहां लोगों की भीड़ लग जाती है। सभी इस पल को कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं। एक ऐसा किनारा जहां समुद्र, रेत और पानी का मिलन हो, किसने सोचा था। कई तस्वीरों को देखने के बाद यकीन नहीं होता कि ये रियल है। लोग इसे फेक समझ बैठते हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें लोगों को हैरान कर रही हैं। लोगों ने इसे अजीब लेकिन खूबसूरत बताया।

Viral Video: Khatron Ke Khiladi ने झट से पकड़ लिया खतरनाक सांप

Related Articles

Back to top button