Xbox Games Showcase की बड़ी घोषणाएं, The Outer Worlds 2, Grounded 2 और ढेरों वर्ल्ड प्रीमियर

Xbox Games Showcase: माइक्रोसॉफ्ट के ट्रेलर शोकेस में आगामी गेम जैसे कॉल ऑफ ड्यूटी: ब्लैक ऑप्स 7, तथा एक्सबॉक्स वन हैंडहेल्ड का भी अनावरण किया गया।

Xbox Games Showcase: उज्जवलप्रदेश डेस्क, Microsoft ने 2025 के Xbox Games Showcase में जबरदस्त खुलासे किए, जो गेमिंग की दुनिया के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। इस बार कंपनी ने अपनी कई फर्स्ट-पार्टी स्टूडियो और भागीदारों ने मिलकर नए गेम पेश किए जो गेमिंग अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा करते हैं। इनमें Call of Duty: Black Ops 7 और डबल फाइन का नया गेम शामिल है।

सबसे बड़ी घोषणा: ROG Xbox Ally X हैंडहेल्ड कंसोल का लॉन्च

शोकेस की शुरुआत में ही सबसे बड़ी खबर आई – Xbox का पहला हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल। Microsoft ने Asus के साथ मिलकर ROG Xbox Ally X पेश किया है, जिसमें AMD Ryzen Z2 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एक बजट-फ्रेंडली वर्जन ROG Xbox Ally भी लॉन्च किया गया है। दोनों डिवाइस (Xbox Games Showcase) इस छुट्टियों के सीजन में बाजार में उपलब्ध होंगे।

Xbox Games Showcase 2025 कब हुआ?

इस साल का Xbox Games Showcase रविवार, 8 जून को सुबह 10 बजे प्रशांत समय पर शुरू हुआ। शोकेस के तुरंत बाद ओब्सीडियन के आगामी RPG गेम The Outer Worlds 2 को समर्पित एक अलग सेगमेंट हुआ। इसके अलावा Grounded 2 नामक नए सीक्वल की सरप्राइज़ अनाउंसमेंट भी इस सेगमेंट में की गई। इसके बाद PC Gaming Show दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ।।

किन गेम्स का हुआ ऐलान?

इस Xbox Games Showcase में कई नए गेम्स की घोषणा की गई, जबकि कुछ पुराने गेम्स को विस्तार से दिखाया गया। हालाँकि हेलो, फैबल और फोर्ज़ा जैसे टाइटल गायब थे, फिर भी माइक्रोसॉफ्ट ने दर्शकों को निराश नहीं किया।

Xbox Games Showcase: प्रमुख घोषणाएं शामिल हैं:

Call of Duty: Black Ops 7 – सीरीज़ की नई किस्त एक बार फिर फ्रैंचाइज़ी के फैंस को एक्शन से भरपूर अनुभव देने का वादा करती है।

Double Fine का नया गेम – स्टूडियो ने अपने अनोखे स्टाइल और कहानी के साथ फिर एक नई पेशकश की है।

The Outer Worlds 2 – Obsidian द्वारा विकसित इस RPG की नई झलक से गेम की कहानी और दुनिया को विस्तार मिला है।

Clockwork Revolution (क्लॉकवर्क रेवोलुशन) – पहले से घोषित इस गेम पर एक विस्तृत नज़र डालने से इसकी कहानी और तंत्र अधिक दिलचस्प हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button