Noni Babu Medhavi Yojana के तहत सीएम साय 31 श्रमिक बच्चों को देंगे 2-2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

Noni Babu Medhavi Yojana: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में आने वाले पंजीकृत श्रमिकों के कुल 31 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Noni Babu Medhavi Yojana: उज्जवल प्रदेश डेस्क. छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के श्रमिक परिवारों के होनहार बच्चों को सम्मानित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहन देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत, बोर्ड परीक्षा (10वीं और 12वीं) में टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले कुल 31 श्रमिक छात्र-छात्राओं को 2-2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

15 जून को होगा सम्मान समारोह

यह प्रोत्साहन राशि (Noni Babu Medhavi Yojana) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 15 जून को न्यू सर्किट हाउस में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

श्रम मंत्री देवांगन ने बताया कि 10वीं के 26 और 12वीं के 5 टॉप रैंकिंग वाले श्रमिक बच्चों को 2-2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें से 1 लाख रुपये दोपहिया वाहन के लिए और 1 लाख रुपये नकद प्रोत्साहन के रूप में होगा।

38,200 कर्मचारियों को 19.71 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई

इस कार्यक्रम के अंतर्गत केवल मेधावी (Noni Babu Medhavi Yojana) बच्चों को ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के 38,200 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को भी कुल 19.71 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह सहायता विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत दी जा रही है।

विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित की जा रही सहायता राशि:

  • मिनीमाता महतारी जतन योजना: 1,915 श्रमिकों को ₹3.83 करोड़
  • मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना: 279 श्रमिकों को ₹10.33 लाख
  • श्रमिक औजार सहायता योजना: 6,319 श्रमिकों को ₹2.19 करोड़
  • सिलाई मशीन योजना: 12 श्रमिकों को ₹94,800
  • नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: 4,825 श्रमिकों को ₹96.17 लाख
  • नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना: 155 श्रमिकों को ₹37.63 लाख
  • दीर्घायु सहायता योजना: 2 श्रमिकों को ₹40,000
  • सुरक्षा उपकरण सहायता योजना: 4,939 श्रमिकों को ₹74.08 लाख
  • उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना: 1 श्रमिक को ₹50,000
  • दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना: 7 श्रमिकों को ₹7 लाख
  • मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: 264 श्रमिकों को ₹2.64 करोड़
  • नोनी सशक्तिकरण योजना: 2,486 श्रमिकों को ₹4.97 करोड़
  • श्रमिक सियान योजना: 372 श्रमिकों को ₹74.40 लाख
  • निशुल्क गणवेश और किताब सहायता योजना: 15,066 श्रमिकों को ₹2 करोड़
  • निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना: 25 श्रमिकों को ₹25 लाख

श्रमिकों के जीवनस्तर को मिलेगा नया आयाम

इन योजनाओं (Noni Babu Medhavi Yojana) का उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। खास तौर पर शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में ये योजनाएं बच्चों और परिवारों को बेहतर अवसर प्रदान कर रही हैं। राज्य सरकार की इस पहल को छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button