Ajab Gajab: नेवले के डर से भागता नजर आया जंगल का राजा, देखें वीडियो

Ajab Gajab Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और जो अपने शिकार को बड़ी बेरहमी से मारता है। हालांकि, हर बार ऐसा नहीं हो पाता है। कभी कभी शेर जंगली भैंसे से पंगा लेकर खुद की जान गंवा देता है तो कभी लकड़बग्घों का शिकार बन जाता है।

Ajab Gajab Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और जो अपने शिकार को बड़ी बेरहमी से मारता है। हालांकि, हर बार ऐसा नहीं हो पाता है। कभी कभी शेर जंगली भैंसे से पंगा लेकर खुद की जान गंवा देता है तो कभी लकड़बग्घों का शिकार बन जाता है। लेकिन आज नेवले जैसे छोटे से जीव ने भी शेरों को खदेड़ दिया है? आपने सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो तो देखा ही होगा, लेकिन आज हम आपको शेर और नेवले की भिड़ंत का वीडियो भी दिखाने जा रहे हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि नेवले की हिम्मत तो देखो! सांपों से लड़ते-लड़ते अब ये खुलेआम शेरों से पंगा ले रहा है। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 युवा शेर खुले मैदान में घूम रहे हैं। उनमें से एक शेर बैठा हुआ है, तभी नेवला अपने बिल से बाहर निकलता है, जिसे देखकर शेर अचानक से डर जाता है।

इसके बाद क्या था, नेवले की हिम्मत बढ़ जाती है और शेर से खुलेआम भिड़ जाता है। ऐसा लगता है मानो वो उसे अपनी जगह से खदेड़ना चाहता हो। लेकिन ये नजारा देखकर दूर खड़ा दूसरा शेर उसकी ओर दौड़ा आता है, लेकिन डरा हुआ शेर उसे नेवले पर हमला करने से रोक देता है।

इसके बाद नेवले की हिम्मत और ज्यादा बढ़ जाती है। वो बिल से बाहर निकलकर शेर को खदेड़ने लगता है। शेर भी कभी उसके सिर पर मारने की कोशिश करता है तो कभी डरकर पीछे हट जाता है। हालांकि, शेर और नेवले के बीच का ये नोंक-झोंक बहुत मजेदार है। शायद इसीलिए लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। वीडियो के अंत तक नेवला सुरक्षित दिखाई देता है।

ALSO READ

एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि क्या यह नेवले का साहस है या शेर विनम्र हो रहे हैं? तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये नेवला असल में क्रूर और बदमाश है। हालांकि, इसके पहले भी नेवले और शेरों के बीच नोंक-झोंक का वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें ज्यादातर शेर पीछे हट जाते हैं।

https://www.ujjwalpradesh.com/national/iran-vs-israel-military-power-who-is-more-powerful-between-iran-and-israel/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button