Bageshwar Dham News : बागेश्वर धाम में पहुंचे मनोज तिवारी और जलोटा, हिंदू राष्ट्र पर भी बोले

Bageshwar Dham News : बागेश्वर धाम पहुंचे और मंच से उन्होंने भोजपुरी गाने गाए। उनके भोजपुरी गानों पर मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। साथ ही उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के विचार का समर्थन किया।

Latest Bageshwar Dham News : उज्जवल प्रदेश, छतरपुर. भाजपा नेता व सांसद मनोज तिवारी बागेश्वर धाम पहुंचे और मंच से उन्होंने भोजपुरी गाने गाए। उनके भोजपुरी गानों पर मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। साथ ही उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के विचार का समर्थन किया। साथ ही हिंदू राष्ट्र को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही बागेश्वर धाम में प्रख्यात भजन गायक अनूप जलौटा भी पहुंचे और उन्होंने भी अपने भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम में विश्व कल्याण और हिन्दू राष्ट्र की मनोकामना के लिए नवकुंडीय अन्नपूर्णा महायज्ञ किया जा रहा है। कथा व्यास श्याम सुंदर पाराशर ने अपने प्रवचनों से जनमानस को रामकथा से जोड़ा। यज्ञ वेदी में वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि प्रज्जवलित कर आहूतियां दी गईं। देश के भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति दी।

राष्ट्रपति से सम्मानित श्रीराम शर्मा वृंदावन की मंडली ने रासलीला का मंचन किया है। कथा व्यास श्याम सुंदर पाराशर ने कहा रामजी आनंद के स्वरूप हैं और माता जानकी शांति की स्वरूप हैं। मनोज तिवारी के बागेश्वर धाम पहुंचने की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वो एक मंच पर खड़े नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में माइक भी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी ने यहां भोजपुरी गाना भी गाया है। यह भी बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी ने गीत गाकर बागेश्वर धाम की महिमा का भी बखान किया है।

हिंदू राष्ट्र को लेकर भी मनोज तिवारी ने अपनी बात यहां रखी है। हिंदू राष्ट्र पर अपनी बात रखते हुए मनोज तिवारी ने यहां कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सत्य सनातन को यूं ही आगे बढ़ाते रहें। हिंदू राष्ट्र पर उनके विचार अच्छे हैं।

नागपुर में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के पदाधिकारियों के साथ चमत्कार को लेकर कथित तौर से हुई तकरार के बाद से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में है। कई लोग धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष और विपक्ष में तर्क दे रहे हैं। हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री खुद यह कह चुके हैं कि वो कोई चमत्कार नहीं करते हैं बल्कि यह सब उनके गुरू और हनुमान जी की कृपा है। धीरेंद्र शास्त्री लगातार हिंदू राष्ट्र की बात कहकर भी चर्चा में बने हुए हैं।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरा कोई स्वार्थ नहीं है। सनातन का हित है। भारत के हर शख्स पर बालाजी की कृपा है। हिंदू राष्ट्र मेरा प्लान है और उसके बाद अखंड भारत। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को भारत में मिलाएंगे।

जो भी व्यक्ति सीताराम को एक निष्ठ होकर याद करता है उसके जीवन में आनंद और शांति अवश्य आती है। जीवन में एक संत, एक मंत्र, एक तंत्र, एक पंथ और एक ग्रंथ पर सर्वोपरि निष्ठा रखनी चाहिए। हनुमानजी रामजी की सेवा में एक निष्ठ हैं। वे महान कार्य करते हैं फिर भी उन्हें अभिमान छू नहीं पाता।

हमारे शास्त्र जीवन के गूढ़ सूत्रों से भरे हुए हैं, जिस तरह समुद्र होता है उसी तरह शास्त्र होते हैं। और संत इन्हीं समुद्र रूपी शास्त्रों से बादल बनकर स्वच्छ और पावन जल लेकर आप पर उसकी वर्षा करते हैं। इस दौरान बागेश्वर धाम में सागर जिले के खुर्द गांव से आए 25 सदस्यीय जय महाकाल डमरू बैंड दल ने भी शानदार प्रस्तुति दी। अनूप जलोटा के भजन पर झूमे श्रद्धालु: बागेश्वर धाम में भजन गायक अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति दी।

उन्होंने अपने सबसे लोकप्रिय गीत ऐसी लागी लगन प्रस्तुत किया तो जनमानस झूम उठा। उन्होंने धार्मिक भजनों के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति के गीत भी गाए। हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित करते हुए उन्होंने एक भजन ये देश है वीर जवानों का गाया। भजन प्रस्तुति से पहले बालाजी के दर्शन कर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button