मई महीने में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे, जल्द निपटा लें जरूरी काम

अप्रैल महीने के खत्म होने में अब सिर्फ 3 दिन बचे है, ऐसे मे बैंक संबंधित कोई काम हो तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए, क्योंकि मई में भी 11 दिन बैंक बंद रहने वाले है, ऐसे में बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी।

भोपाल
बैंक बंद: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर मई महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है, इसमें सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। इन छुट्टियों में मई महीने का दूसरा व चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। वही मई महीने में ईद, अक्षय तृतीया, बुध पूर्णिमा, रबीन्द्रनाथ टैगोर जन्मदिवस जैसे मौके पड़ रहे हैं, जिन पर बैंक बंद रहने वाले है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट में Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts तीन कैटेगरी शामिल है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी कैलेंडर के हिसाब से महीने के पहले दिन ही अवकाश रहेगा, इतना ही नहीं मई महीने में शुरुआती चार दिन भी बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। अगर आप बैंक संबंधित कोई भी काम करने जा रहे है तो पहले चेक कर लें, वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।अधिक जानकारी के लिए RBI की ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी विजिट कर सकते हैं। यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

Bank holidays in MAY 2022

मई में 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 3 मई को भगवान श्री परशुराम जयंती, ईद, अक्षय तृतीया के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. इसी तरह 16 मई को बुध पूर्णिमा के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी.

Bank Holiday in May 2022 (11 दिन)

Date Holiday
1 मई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
2 मई 2022 रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
3 मई 2022 भगवान श्री परशुराम जयंती/ रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)/बासवा जयंती/अक्षय तृतीया– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम को छोड़ शेष स्थानों में बैंक बंद
8 मई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
9 मई 2022 रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती– कोलकाता में बैंक बंद
14 मई 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
15 मई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
16 मई 2022 बुद्ध पूर्णिमा– अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
22 मई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 मई 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
29 मई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

List of Monthly Holidays 2022 | Month Wise Government Holidays in 2022

Holidays in January 2022 Holidays in February 2022 Holidays in March 2022 Holidays in April 2022
Holidays in May 2022 Holidays in June 2022 Holidays in July 2022 Holidays in August 2022
Holidays in September 2022 Holidays in October 2022 Holidays in November 2022 Holidays in December 2022

 

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button