Tata Tiago EV को घर लाए सिर्फ ₹10,000 की EMI पर

Tata Tiago EV : भारत की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स है। अभी मार्केट में टाटा मोटर्स की तीन कमाल की इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं जो टिआगो, टैगोर व नेक्सॉन इलेक्ट्रिक है। इन सभी गाड़ियों में सबसे ज्यादा सस्ती है Tiago EV।

Tata Tiago EV : भारत की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स है। अभी मार्केट में टाटा मोटर्स की तीन कमाल की इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं जो टिआगो, टैगोर व नेक्सॉन इलेक्ट्रिक है। इन सभी गाड़ियों में सबसे ज्यादा सस्ती है Tiago EV। Tata Tiago EV कार में आपको बढ़िया रेंज व परफॉरमेंस मिलती है। आइये जानते हैं नई टाटा Tiago EV की कीमत और फीचर्स के बारे में…

Tata Tiago EV की परफॉरमेंस, रेंज और चार्जर

Tata Tiago EV कार में दो बैटरी का ऑप्शन आता है। पहली 19.2kWh लिथियम-आयन वहीं दूसरी 24kWh है। Tata Tiago EV कार एक बार पूरा चार्ज होने पर 250 किलोमीटर से 315 किलोमीटर की बढ़िया रेंज देती है। अगर बात करे परफॉरमेंस की तो Tiago EV के बेस मॉडल में 60bhp की पावर व 110 NM का टार्क है। इसके टॉप मॉडल में 74bhp की पावर व 114NM का टार्क है। कंपनी इसके साथ दो प्रकार के चार्जर भी देती है जिनमें एक 3.3kW व दूसरा 7.2kW है। ये गाडी DC फ़ास्ट चार्जर को भी सपोर्ट करती है जो इसे 10 से 80% चार्ज केवल 57 मिनट में कर देता है।

ALSO READ

फीचर्स व टेक्नोलॉजी

Tata Tiago EV में आपको एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर मिलते हैं। Tata Tiago EV में आपको बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले व एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। साथ ही इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, पार्किंग सेंसर, बैक कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर, आटोमेटिक गियरबॉक्स, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, लेदर सीट कवर और भी काफी फीचर्स मिलते है। इसमें आपको एलाय व्हील, ट्यूबलेस टायर, ABS ब्रेक, EBD व काफी सारे सेफ्टी फीचर जैसे की ड्यूल एयर बैग मिलते हैं। ये एक एडवांस इलेक्ट्रिक कार है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में बढ़िया साथ देगी।

Tata Tiago EV की कीमत व EMI प्लान

Tata Tiago EV की ऑन-रोड कीमत ₹9.86 लाख रुपए से शुरू होती है जो ₹13.71 लाख रुपए तक जाती है। Tata Tiago EV को आप EMI पर भी घर ला सकते हैं। यदि आप ₹2,04,099 रुपए की डाउन पेमेंट करते है तो इसके बाद आपको ₹10,999 रुपए की आसान से किस्त देनी होगी जो अगले 7 साल तक चलेगी।

XE Medium Range₹9.86 लाख
XT Medium Range₹10.53 लाख
XT Long Range₹11.69 लाख
XZ Plus Long Range₹12.59 लाख
XZ Plus Tech LUX Long Range₹13.15 लाख
XZ Plus Tech LUX Long Range Fast Charger₹13.71 लाख

मात्र ₹3,400 की EMI पर घर ले आए Ather का इलेक्ट्रिक स्कूटर

Related Articles

Back to top button