Vastu Tips: वास्तु के अनुसार लगाएं दरवाजे और खिड़की पर पर्दे, आएगी सकारात्मक ऊर्जा

Vastu Tips: दरवाजे और खिड़कियों पर लगे पर्दे घर के खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इन पर्दों को वास्तु के अनुसार लगाया जाए तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि ऐसा करने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है।

Vastu Tips: दरवाजे और खिड़कियों पर लगे पर्दे घर के खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इन पर्दों को वास्तु के अनुसार लगाया जाए तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि ऐसा करने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है। साथ ही ये बाहर से आने वाली गंदगी को भी घर पर प्रवेश होने से रोकते हैं।

पर्दों का है अपना अलग महत्व

हर आदमी चाहता है कि उसका घर खूब आकर्षक दिखे। इसके लिए वह घर की साफ-सफाई करता है और छोटी-बड़ी चीजों से घर को सजाता और संवारता है। क्योंकि घर में लगी ऐसी चीजों से घर की खूबसूरती बढ़ती है। इन्हीं में एक है दरवाजे और खिड़ियों में लगने वाले पर्दा।

अगर वास्तु में घर की छोटी-बड़ी चीजों के साथ ही पर्दे का भी विशेष महत्व होता है। क्योंकि घर पर लगे पर्दे की रंग और दिशा से वास्तु प्रभावित होती है। इसलिए दरवाजे और खिड़की पर पर्दे लगाने के लिए वास्तु नियमों का जरूर पालन करें। पर्दे से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार घर में लगे पर्दे व्यक्ति को कई परेशानियों से मुक्ति भी मिलती है। इसलिए खिड़की-दरवाजे पर हमेशा वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर ही पर्दे लगाने चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और घर पर सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है

  • शान दिशा- इस दिशा में आप हल्के रंग के पर्दे लगाएं और आप पीला, नारंगी, सफेद, ऑफ वाइट और गुलाबी रंग का पर्दा भी आप दरवाजे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा यहां हल्का हरा, नीला और बैंगनी रंग के पर्दे भी लगाएं।
  • दक्षिण दिशा – दक्षिण दिशा की खिड़की-दरवाजों के लिए गहरे रंग के पर्दे शुभ होते हैं। इस दिशा में आप लाल और गहरा हरा रंग के पर्दे लगा सकते हैं।
  • नैऋत्य कोण- इस कोण में हल्का गुलाबी या लेमन कलर का पर्दा लगाना अच्छा माना जाता है, लेकिन यदि इस कोण में दक्षिण का प्रभाव ज्यादा है तो लाल और डार्क हरे रंग के पर्दे का भी प्रयोग किया जा सकता है।

हरे रंग का पर्दा लगाना शुभ होता है

यदि आप पैसों की परेशानी से गुजर रहे हैं और कर्ज के नीचे दबे हैं तो घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पर्दे लगाएं। नौकरी-व्यापार से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए घर की पूर्वी दिशा में हरे रंग का पर्दा लगाना ज्यादा शुभ होता है। यदि बहुत मेहनत करने के बाद भी किसी कार्य में सफलता हासिल नहीं हो रही तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पश्चिम दिशा में सफेद रंग का पर्दा लगाएं।

घर में सुख और शांति के लिए-घर पर हमेशा कलह का माहौल रहता है तो इसके लिए आप घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का पर्द ही लगाएं। इससे आपसी मनमुटाव दूर होगा और परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button