Vastu Tips: घर के कोने व छत पर न रखें कचरा, आती है नकारात्मक ऊर्जा

Vastu Tips: घर में झाड़ू लगाने के बाद कचरे को घर के कोने व छत पर भूलकर भी न रखें। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और बेवजह घर में खर्चा बढ़ सकता है।

Vastu Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. हिन्दू धर्म में मान्यता है कि आपको हमेशा कोई भी चीज वास्तु के अनुसार ही रखनी चाहिए जिससे बाद घर में समृद्धि बनी रहे। वहीं आप वस्तुओं को व्यवस्थित रखते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु के अनुसार घर की छत पर कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो पूरे घर में नकारात्मक फैलती है।

स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता

वास्तु के अनुसार यदि घर की छतों में कूड़ा कचरा रखते हैं तो पूरे घर का माहौल नकारात्मक होगा और ये आपके घर की अच्छी ऊर्जा नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करेगी। इससे आपके घर में भारीपन, सुस्ती और असुविधा का माहौल बन सकता है, जिससे घर में रहने वालों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

बीमारियों और संक्रमण का खतरा

लोग कई बार अनदेखा करते हुए छत में ऐसा कचरा इकठ्ठा कर देते हैं जिसके बारिश के पानी में सड़ने से कीटाणुओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा कचरा कीड़ों को आकर्षित करता है, जिससे बीमारियों और संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। छत पर कचरा रखने से वित्तीय नुकसान और असफलताओं को भी बढ़ावा मिल सकता है।

आपको अशांति महसूस होती है

घर में लगातार कचरा जमा होने से घर में वित्तीय समस्याएं आने लगती हैं और यदि आप व्यापार में हैं तो आपको मुनाफे की जगह नुकसान उठाना पड़ता है, जिससे वित्तीय नुकसान और करियर के विकास में बाधाएं आ सकती हैं। कचरा आपको मानसिक तनाव भी देता है और आपको अशांति आती है।

छत को साफ सुथरा रखें

बता दें कि घर की छत पर कचरा रखने के नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए, यहां कुछ वास्तु-आधारित उपाय बताए गए हैं जो आपको जरूर आजमाने चाहिए। यदि हम किसी भी वास्तु दोष से बचना हैं तो आपको छत को साफ सुथरा और किसी भी अव्यवस्था या कचरे से मुक्त रखना चाहिए।

छत में स्टोर रूम नहीं बनाना चाहिए

झाड़ू लगाने के बाद घर से निकले कचरे को हटाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित सफाई करना जरूरी है। बता दें कि कई लोग घर के सभी अनावश्क सामानों को छत के इकठ्ठा कर देते हैं, जिससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। आपको कभी भी छत में स्टोर रूम नहीं बनाना चाहिए।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button