Javed Akhtar ने की शराब की तुलना धर्म से, कहा- ‘2 पैग शराब सोने से पहले फायदेमंद’
Javed Akhtar: जावेद अख्तर का मानना है कि अगर आप सोने से पहले दो पैग शराब पीते हैं तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन अगर आप शराब पीने की सीमा तय नहीं करते हैं तो इससे मौत भी हो सकती है। इसी तरह धर्म का ओवरडोज भी नुकसानदेह है।

Javed Akhtar: उज्जवल प्रदेश डेस्क. प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। खुद को नास्तिक मानने वाले जावेद अख्तर ईश्वर और धर्म को लेकर अक्सर अपने विचार खुलेआम रखते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने धर्म की तुलना शराब से करते हुए कहा कि दोनों की “ओवरडोज” इंसान के लिए हानिकारक होती है। उन्होंने उदाहरणों और आंकड़ों के साथ इस विचार को विस्तार से समझाया।
धर्म और शराब में समानता: जावेद अख्तर
एक रेडियो को दिए गए एक इंटरव्यू में Javed Akhtar ने कहा, “शराब और धर्म दोनों में कई समानताएं हैं। यदि इनका उपयोग सीमित मात्रा में किया जाए, तो दोनों ही ठीक हैं। लेकिन जैसे ही इनकी मात्रा बढ़ती है, ये घातक बन जाते हैं।” उन्होंने अमेरिका में हुए एक सर्वे का उल्लेख करते हुए बताया कि जो लोग न तो शराब का सेवन करते हैं और न ही अत्यधिक धार्मिक होते हैं, वे औसतन कम उम्र तक जीते हैं। वहीं, जो लोग डिनर से पहले केवल दो पेग लेते हैं, उनकी जीवन प्रत्याशा सबसे अधिक होती है।
Javed Akhtar: क्यों बुरा नहीं है ऐल्कोहॉल?
Javed Akhtar ने यह भी तर्क दिया कि अगर शराब इतनी हानिकारक होती तो उसे दवाओं में क्यों इस्तेमाल किया जाता? उनका कहना था कि समस्या शराब से नहीं, बल्कि उसकी अधिकता से होती है। उन्होंने कहा, “अगर कोई दो ग्लास दूध पिए तो कोई नुकसान नहीं, लेकिन दो ग्लास व्हिस्की पिए तो फर्क पड़ता है। लोग धर्म और शराब में सीमाएं पार कर देते हैं, इसलिए नुकसान होता है।”
कैंसर मार्केट्स से तुलना
उन्होंने अपनी बहस को पुष्ट करते हुए कहा, “कुछ कैंसर सेल्स हमारे शरीर में होती हैं और वे शरीर को पतला रखने में मदद करती हैं, लेकिन जब वे अनियंत्रित होकर बढ़ने लगती हैं, तो जानलेवा हो जाती हैं। जैसे धर्म और शराब (Javed Akhtar) सीमित मात्रा में अच्छे हैं, लेकिन अधिक मात्रा में घातक हो सकते हैं। ”
Javed Akhtar और शराब की लत
जावेद अख्तर ने खुद भी माना है कि उन्हें कभी शराब की लत थी। 19 साल की उम्र में उन्होंने (Javed Akhtar) शराब पीना शुरू किया था। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक समय में 18 बीयर की बोतलें पी जाते थे। कभी दोस्तों के साथ, तो कभी अकेले ही पीने की आदत थी।
%