Khirkiya News : विकास कार्यो के लिए नप अध्यक्ष ने कृषि मंत्री से 5 करोड़ आवंटित कराए जाने की मांग की

Khirkiya News : विकास कार्य के लिए नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेन्द्रसिंह खनूजा, नपं उपाध्यक्ष विजयंत गौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव ने भोपाल पहुंचकर कृषि मंत्री कमल पटेल से मांग की।

ललित बाथोले, उज्जवल प्रदेश, खिरकिया
Latest Khirkiya News In Hindi : फंड की कमीं से जूझ रहे नगर परिषद खिरकिया में विकास कार्य के लिए शासन की ओर से राशि आवंटित किए जाने की मांग को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेन्द्रसिंह खनूजा, नपं उपाध्यक्ष विजयंत गौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव ने भोपाल पहुंचकर कृषि मंत्री कमल पटेल से मांग की।

नपं अध्यक्ष ने नगर के प्रस्तावित कार्यो से अवगत कराया। साथ ही लंबित समस्याओ एवं सुविधाओ की मांगो का भी निराकरण किए जाने की मांग की। नगर के विकास के लिए 5 करोड रुपए की राशि नगर परिषद को आवंटित किए जाने की मांग की। उन्होने बताया कि नगर परिषद अंतर्गत बस स्टेंड की निर्माण की स्वीकृति के साथ साथ राशि का आवंटन कराया जाऐ। जिससे नगर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टेंड का निर्माण किया जा सके।

प्राचीन गौमुख मंदिर के विकास के लिए आर्थिक सहायता राशि की आवश्यकता है, ताकि इस इस प्राचीन महत्व के मंदिर को विकसित किया जा सके। भारत की मंशा अनुसार उक्त प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु उपरोक्त कार्य हेतु 1 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि की आवश्यकता है।

नगर परिषद क्षैत्र छीपाबड़ में स्थित तालाब अटल सरोवर का गहरीकरण सौंदर्यीकरण के लिए भी 1 करोड़ रूपए राशि की मांग की। जिसमें तालाब का गहरीकरण, घाट निर्माण, नौका विहार एवं अन्य आवश्यक सौदर्यीकरण कर इसे अत्यंत खूबसूरत सैर सपाटा के रूप में विकसित किया जाना है।

जिसमें नगर के आसपास के क्षैत्र के मार्गो का आकर्षण केन्द्र बन सके। छीपाबड़ महाराणा चौक का सौंदर्यीकरण हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए 20 लाख रूपए की मांग की। खिरकिया मुख्य मार्ग के बाजार के रेल्वे फाटक पर ओवरब्रीज बनाने के लिए उचित स्थल का चयन करवाकर अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ कराए जाने की मांग को भी रखा। साथ ही नगर में स्वास्थ्य सुविधाओ की दृष्टि से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया को सिविल अस्पताल का दर्जा दिए जाने की मांग भी कृषि मंत्री से की गई।

इसके अलावा नगर परिषद अंतर्गत विभिन्न वार्डो में होने वाले निर्माण कार्यो की जानकारी का ब्यौरा भी दिया। यह निर्माण कार्य राशि के अभाव में प्रारंभ नही हुए है। जिसके लिए भी राशि प्रदान किए जाने की मांग की। मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मंत्री कमल पटेल ने अध्यक्ष श्रीमती खनूजा को शीघ्र ही राशि मंजूर कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडी विधायक प्रतिनिधि ललित पालीवाल सहित अन्य भाजपाजन शामिल रहे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button