Khirkiya News : इंदौर में संपन्न हुई जैन भगवती दीक्षा, समाजजनो ने की अनुमोदना

Latest Khirkiya News : जिनशासन गौरव, ’आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा.’ के दिव्य आशीर्वाद से धर्मदास संप्रदाय मे दीक्षाओ का क्रम बना हुआ है।

Latest Khirkiya News : उज्जवल प्रदेश, खिरकिया. जिनशासन गौरव, ’आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा.’ के दिव्य आशीर्वाद से धर्मदास संप्रदाय मे दीक्षाओ का क्रम बना हुआ है। इसी क्रम में धर्मदास गणनायक, आगम विशरद, बुद्धपुत्र ’प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव जिनेंद्रमुनि जी म.सा.’ के मुखारविंद से इंदौर में पुनः एक पाट दीक्षा संपन्न हुई है।

स्वाध्यायी रत्न स्व. प्रदीप श्रीश्रीमाल की धर्म सहायिका खाचरोद, जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश निवासी वरिष्ठ स्वाध्यायी मुमुक्षु रेखा श्रीश्रीमाल ने करोड़ो की संपति और सांसारिक वैभव, सभी सुख सुविधाओ को त्याग कर जिन पथ पर कदम बढ़ाए है। पूज्य प्रवर्तक गुरुदेव के मुखारविंद से आज आपने अत्यंत सादगी पूर्वक पाट दीक्षा ग्रहण की है।

दीक्षा प्रसंग पर 17 साधु जी एवं 37 महासती जी कुल 54 साधु साध्वी जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। दीक्षा के पश्चात मुमुझु रेखा श्रीश्रीमाल का नूतन नामकरण नवदीक्षित पूज्या ऋजुता जी म.सा. घोषित किया गया। नवदीक्षित महासती जी को विदुषी महासती ’पूज्या मुक्तिप्रभाजी म.सा.’ की शिष्या घोषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पूज्य प्रवर्तक गुरूदेव के मुखारविंद से 4 दिसंबर 2022 को नागदा (धार) मे 2 दीक्षा तथा 26 दिसंबर को हाटपिपलिया (देवास) मे 3 दीक्षा संपन्न हुई थी आज 3 जनवरी को इंदौर मे पुनः एक दीक्षा संपन्न हुई। इस तरह मात्र एक महीने की अवधी पूज्य प्रवर्तक देव के मुख से यह 6वंी दीक्षा संपन्न हुई है, तथा वर्ष 2023 की यह प्रथम दीक्षा संपन्न हुई है। आगामी घोषित दीक्षा 31 जनवरी 2023 को दाहोद, गुजरात मे रतलाम निवासी मुमुक्षु भव्यताजी गांघी की दीक्षा घोषित है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button