Khirkiya News : महिला करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष ममता सोलंकी का हुआ खिरकिया आगमन

Khirkiya News : खिरकिया में राष्ट्रीय राजपूत महिला करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष ममता जितेंद्र सिंह सोलंकी का आगमन हुआ। इस दौरान महिला करणी सेना इकाई खिरकिया के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ललित बाथोले, उज्जवल प्रदेश, खिरकिया
Latest Khirkiya News In Hindi : नगर के नवीन राजपूत भवन खिरकिया में राष्ट्रीय राजपूत महिला करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष ममता जितेंद्र सिंह सोलंकी का आगमन हुआ। इस दौरान महिला करणी सेना इकाई खिरकिया के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विद्या की देवी सरस्वती एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 8 जनवरी भोपाल जन आंदोलन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर रही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का जोर शोर से जय घोष लगाते हुए पुष्पगुच्छ एवं पुष्पाहार से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उपस्थित महिला करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ममता जितेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कार्य करती है आज जो 5 दिन पहले आरक्षण पर घोषणा हुई तो आप समझ ही गए होंगे की राजपूत करणी सेना का क्या काम है, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना 36 कौम के लिए काम करती है यह पहला संगठन ऐसा था जिसमें महिलाओं को घर से निकालने के लिए हिम्मत की। जिसने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी महिला को बैठाया गया।

उन्होंने 8 जनवरी को होने वाले जन आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने के लिए सभी सभी स्वर्ण समाज से आह्वान किया। उन्होंने 21 सूत्री मांग को बताते हुए कहां की यह सिर्फ एक समाज या किसी एक की लड़ाई नहीं है यह 36 कौम की लड़ाई है और इस जन आंदोलन में हर एक व्यक्ति भाग ले ताकि हर उस व्यक्ति को अधिकार मिल सके जो इस के योग्य है। साथ ही उपस्थित मंचासीन राजपूत परिषद जिला अध्यक्ष शिव नारायण सिंह साद एवं समाजसेवी बद्री प्रसाद पटेल के द्वारा भी समाज को लेकर अन्य बातों को कहते हुए संबोधित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी भावना भवानी सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय राजपूत महिला करणी सेना से प्रदेश अध्यक्ष ममता जितेंद्र सिंह सोलंकी जिला खरगोन अध्यक्ष ममता पुष्पेंद्र सिंह, इंदौर संभाग मीडिया प्रभारी रितु सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सविता करण सिंह जी मौर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविता राजपूत, हरदा नगर प्रभारी गायत्री पवार, संभागीय उपाध्यक्ष वंदना मलखान सिंह इरलावत, तहसील अध्यक्ष क्षमा बंटी सिंह ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी भावना भवानी सिंह ठाकुर, तहसील उपाध्यक्ष अर्चना भागवत तोमर, नीलम नरेंद्र जी खरबडिया व बाईसा दीपिका चौहान, ग्रामीण अध्यक्ष ममता तोमर, तहसील महामंत्री रितु भुपेन्द्र राजपूत, नगर उपाध्यक्ष रानू भगवान वासले, ज्योति प्रशांत ठाकुर व दीपा राजपूत, नगर महामंत्री शिवानी राजपूत, कृपा राजपूत, नगर मीडिया प्रभारी राजनंदनी राजपूत, नगर सदस्य महक तोमर, खुशी ठाकुर, सुधा राजपूत, सावित्री खरबडिया, पिंकी खरबडिया, नेहा राजपूत, पूजा पटेल, अनिता मौर्य, पुष्पा राजपूत, उषा राजपूत, चिंता राजपूत, शोभा तोमर, कीर्ति राजपूत, पुष्पा राजपूत, संध्या राजपूत, चिंता राजपूत सहित समस्त क्षत्राणियां व राजपूत सरदार उपस्थित थे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button