MP Administrative News : सेवानिवृत्त होने के सालों बाद भी चल रही IAS अफसरों पर चल रही जांच

Administrative News : IAS महेंद्र सिंह भिलाला को रिटायर हुए साढ़े 13 साल हो गए, इसी तरह अंजू सिंह बघेल को रिटायर हुए 12 साल हो गए, इतना समय बीत जाने के बाद भी इन अफसरों के खिलाफ अब तक विभागीय जांच चल रही है।

Administrative News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. आईएएस अफसर रहे महेंद्र सिंह भिलाला को रिटायर हुए साढ़े 13 साल हो गए, इसी तरह अंजू सिंह बघेल को सेवानिवृत्त हुए 12 साल हो गए, इतना समय बीत जाने के बाद भी इन अफसरों के खिलाफ अब तक विभागीय जांच चल रही है।

प्रदेश में 15 आईएएस अफसरों की विभागीय जांच चल रही है। इसमें से एक अफसर निलंबित चल रहे हैं। जबकि सात अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। इस संबंध में विधानसभा में कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखित जवाब में बताया कि अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1969 के तहत प्रदेश में 15 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।

इनमें से सात अफसर सेवा में हैं, जबकि एक निलंबित चल रहे हैं। वहीं सात अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। रिटायर होने वाले अफसरों में एसआर, महेंद्र सिंह भिलाला, अंजू सिंह बघेल, विनोद कुमार शर्मा, सभाजीत यादव, जगदीश चंद्र जटिया और अमर सिंह बघेल हैं। इस सवाल के जवाब में यह भी बताया गया कि ऐसे प्रकरणों में अंतिम निर्णय संघ लोकसेवा आयोग के परामर्श से लिया जाता है। इसलिए इन की जांच पर कब तक निर्णय होगा यह फिलहाल बताया नहीं जा सकता ।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button