MP Election News : नाथ बनेंगे सौंसर विधानसभा बूथ कमेटी के सदस्य, दिग्विजय और पचौरी को मिलेगी भोपाल की अलग-अलग विस की जिम्मेदारी

MP Assembly Election News : प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही हर बड़े नेता की परीक्षा अब अपने पोलिंग बूथ पर होगी। खुद के पोलिंग बूथ पर नेताओं की कितनी ताकत है इसका पता लगाने के लिए कमलनाथ ने नया तरीका निकाला है।

MP Assembly Election News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही हर बड़े नेता की परीक्षा अब अपने पोलिंग बूथ पर होगी। खुद के पोलिंग बूथ पर नेताओं की कितनी ताकत है इसका आसानी से पता लगाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नया तरीका निकाला है। नेताओं को बूथ कमेटी में शामिल कर सबसे पहले उन्हें अपने बूथ पर कांग्रेस को जीताने की जिम्मेदारी दी जा रही है। कांग्रेस के इस निर्णय को भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ की तर्ज पर बूथ मैनेजमेंट के लिए माना जा रहा है।

कांग्रेस ने अपना बूथ मजबूत करने की इस पहल के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वयं के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं को बूथ कमेटी में शामिल करने का निर्णय लिया है। जिसमें वे प्रदेश के सभी बड़े नेता और विधायकों को बूथ कमेटी में शामिल करने जा रहे हैं। इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों के साथ ही जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

बड़े नेता बना लेते थे दूरी

आमतौर पर बड़े नेता अपने पोलिंग बूथ से दूरी बना लेते हैं। वे अपने क्षेत्र की इस कमेटी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते थे, लेकिन अब दिग्गज नेताओं के साथ ही अन्य नेता जो बूथ कमेटी में शामिल होंगे, उन्हें बूथ की बैठकों में भी जाना होगा। प्रदेश में लगभग 65 हजार पोलिंग बूथ हैं। इन सभी बूथों पर कांग्रेस संगठन में एक अध्यक्ष और दस-दस सदस्य बनाए जाते हैं।

ये बनेंगे बूथ कमेटी के सदस्य

प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार कमलनाथ जहां छिंदवाड़ा की सौंसर विधानसभा के बूथ कमेटी के सदस्य बनेंगे। इसी तरह दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी भोपाल की दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के बूथों के सदस्य होंगे। अरुण यादव कसरावद विधानसभा, कांतिलाल भूरिया, डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह भी अपने-अपने क्षेत्र की बूथ कमेटी के सदस्य बनेंगे।

इन सभी दिग्गज नेताओं के अलावा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी उनके पोलिंग बूथ की कमेटी में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस के सभी विधायकों को भी इसमें जगह दी जाएगी। वहीं हर विधानसभा क्षेत्र के सभी वजनदार नेताओं को भी उनकी पोलिंग बूथ कमेटी में शामिल किया जाएगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button