MP News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहुंचे मैहर के मां शारदा देवी दरबार

Latest MP News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट रविवार शाम मैहर पहुंचे। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए। सचिन पायलट ने मां शारदा की आरती भी उतारी।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, सतना. राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट रविवार शाम मैहर पहुंचे। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए। सचिन पायलट ने मां शारदा की आरती भी उतारी। इससे पहले राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री जबलपुर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के घर पहुंचकर कार्यकतार्ओं से भेंट की। हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और इसके बाद वे कार के माध्यम से सतना के मैहर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह, सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौके पर मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत…

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र कुमार सिंह के आगमन पर मां शारदा की नगरी मैहर में हुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर के पदाधिकारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

ALSO READ: मानवता शर्मसार दत्तक ग्रहण केंद्र की मैनेजर मासूमों को हैवानियत से मारती, FIR दर्ज

मां शारदे के दर्शन के पश्चात नेतागण सतना प्रस्थान कर गए स्वागत में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा, सेवादल के जिला अध्यक्ष अरुण तने मिश्रा पार्षद ध्यानेश भाई सनी आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-news-cm-shivraj-said-we-continue-exploit-nature-life-trouble/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button