MP News : गृहमंत्री डॉ मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- राहुल गांधी के साथ हैं उनके मतभेद

Latest MP News : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने PCC अध्यक्ष कमलनाथ पर कहा है कि राहुल गांधी से मतभेद होने के चलते कमलनाथ देश और प्रदेश में कहीं नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस के भोपाल में हुए धरने में वे शामिल नहीं रहे।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी से मतभेद होने के चलते कमलनाथ देश और प्रदेश में कहीं नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस के भोपाल में हुए धरने में वे शामिल नहीं रहे। यह फ्लॉप शो था।

दिल्ली की बैठक में भी वे मौजूद नहीं थे। जबकि वे दिल्ली की बैठक में शामिल होने का कह कर यहां से गए थे। साफ संकते हैं कि उनके राहुल गांधी से मतभेद हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा कि जब राहुल गांधी की यात्रा निकल रही थी, तब कमलनाथ पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले थे, तब उन्होंने कहा था कि सात दिन से हम मर रहे हैं।

उन्होंने सीधे-सीधे संकेत दिए हैं कि राहुल गांधी से उनके मतभेद हैं। मिश्रा ने राहुल गांधी का गुरु दिग्विजय सिंह को बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में पत्रकारों का अपमान किया तो उनके गुरु क्यों पीछे रहते। इसलिए ग्वालियर में दिग्विजय सिंह ने यह किया।

एक अप्रैल को मोदी आएंगे

मिश्रा ने कहा कि भोपाल से वंदे भारत ट्रेन को प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शताब्दी को शुरू करने में एक युग बिता दिया था।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button