MP News : कमलनाथ बोले – कर्मचारी विरोध की सभी हदें पार कर रही सरकार

Latest MP News : कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कर्मचारी विरोध की सारी हदें पार कर दी है। सरकार अब चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग के आधार पर करने जा रही है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कर्मचारी विरोध की सारी हदें पार कर दी है। सरकार अब चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग के आधार पर करने जा रही है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे पहली सीढ़ी है। इसमें उन योग्य नौजवानों को भी सम्मानजनक वेतन पर काम करने का मौका मिलता है जो वंचित तबकों से आते हैं।

सरकार की यह पहल देखते हुए लगात है कि चतुर्थ श्रेणी के सारे काम आउटसोर्स कर दिए जाएंगे और नियमित रोजगार का एक बहुत बड़ा क्षेत्र हमेशा के लिए समाप्त कर दिया जाएगा। नाथ ने आशंका जताई है कि इसमें भाजा अपने कार्यकर्ताओं को भर कर नौजवानों के साथ बेईमानी कर सकती है। कुछ मामलों में पहले भी ऐसा किया है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button