MP News : फरवरी में ही पारा पहुंचा 31 पार

Latest MP News : फरवरी महीने के पहले हफ्ते में मध्यप्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम पारा 31 डिग्री के ऊपर निकल चुका है। जबकि खजुराहो और दमोह में तापमान 32 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल/नई दिल्ली. फरवरी महीने के पहले हफ्ते में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ने लगा है। मध्यप्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम पारा 31 डिग्री के ऊपर निकल चुका है। जबकि खजुराहो और दमोह में तापमान 32 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। दूसरी ओर दिल्ली के बढ़ते तापमान ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है और दो साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के लिए सामान्य है। आमतौर पर, शहर में 6 फरवरी से 9 फरवरी तक औसत अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया जाता है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button