MP News : कांग्रेस के दिग्गज नेता रथ पर सवार होकर करेंगे प्रचार

Latest MP News : इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान में उतरने के लिए रथ बुलाने जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऐसे पांच रथ प्रदेश में लाने जा रही है। कर्नाटक चुनाव के बाद यह रथ मध्य प्रदेश में आएंगे।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान में उतरने के लिए रथ बुलाने जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऐसे पांच रथ प्रदेश में लाने जा रही है। कर्नाटक चुनाव के बाद यह रथ मध्य प्रदेश में आएंगे। इन्हीं रथों पर सवार होकर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता प्रचार करते हुए नजर जाएंगे। इससे पहले प्रदेश में भाजपा नेता रथ पर सवार होकर चुनाव प्रचार करते रहे हैं। रथों को प्रदेश लाने की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को दी गई है।

विधानसभा चुनाव में प्रचार के तरीकों को हाईटेक बनाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा रोड शो के जरिए लोगों तक पहुंच बनाने के लिए 5 चुनावी रथ हायर करने का तय हो चुका है। यह रथ कर्नाटक चुनाव के बाद मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। कर्नाटक के साथ ही कुछ रथ दिल्ली से भी लाए जाएंगे। इन रथो पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय नेता और प्रदेश के कई नेता चुनाव प्रचार कर सकेंगे।

चुनावी रथ की डिजाइन किस तरह की होगी इसे अभी फाइनल रूप नहीं दिया गया है, लेकिन रथ को कुछ इस तरीके से डिजाइन किया जाएगा कि कांग्रेस पार्टी के नेता सीधे रथ के ऊपरी हिस्से पर बैठकर रोड शो कर सकेंगे। इन रथों पर वीडियो स्क्रीन लगाकर कांग्रेस नेताओ की ब्रांडिंग भी की जाएगी।

पिछले चुनाव में आई थी हाईटेक बस

पिछले विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के रोड शो के दौरान भी कांग्रेस पार्टी ने हाईटेक बस का इस्तेमाल किया था। भोपाल में हुए राहुल गांधी के रोड शो के दौरान बुलेट प्रूफ बस के जरिए राहुल गांधी, कमलनाथ ने प्रचार किया था।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button