Ayodhya Ram Mandir Live | प्राण प्रतिष्ठा में 14 दिन शेष: रामलला, शबरी, निषादराज पर जारी होंगे डाक टिकट

Ayodhya Ram Mandir Live | प्राण प्रतिष्ठा में 14 दिन शेष: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन PM मोदी राम लला, शबरी और निषादराज के डाक टिकट भी करेंगे जारी।

Ayodhya Ram Mandir Live | प्राण प्रतिष्ठा में 14 दिन शेष: अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी राम लला, शबरी और निषादराज के डाक टिकट भी जारी करेंगे। इनकी कीमत 50 रुपए होगी। प्रवर डाक अधीक्षक एचके यादव ने यह जानकारी दी है। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को पीएम ने रामजन्मभूमि का डाक टिकट जारी किया था।

प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम 1 घंटे चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी पूरे आयोजन में मौजूद रहेंगे। ट्रस्ट की तरफ से भेजे गए निमंत्रण कार्ड में प्राण प्रतिष्ठा का वक्त 11.30 से 12.30 दिया गया है। शुभ मुहूर्त 12.20 बजे का है। 12 बजकर 29 मिनट पर पीएम राम लला को दर्पण दिखाएंगे। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को आमंत्रण पत्र के साथ आधार कार्ड भी दिखाना होगा। (Ayodhya Ram Mandir)

Also Read: प्राण प्रतिष्ठा में 15 दिन शेष: 22 जनवरी के खास महत्व को जानिए

कार्ड के साथ आधार कार्ड लेकर जाना होगा – Ayodhya Ram Mandir

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पी.एम. मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, आर.एस.एस. के सर संघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मौजूद रहेंगे। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम में अतिथियों को 11 बजे के पहले अपने स्थान पर बैठना होगा। प्रवेश स्थान पर आमंत्रित अतिथियों के फोन, कैमरा, जूते-चप्पल के सुरक्षित रखने की व्यवस्था रहेगी। बाहर आते समय यह सारा सामान उसी स्थान पर वापस मिलेगा।

Ayodhya Ram Mandir | प्राण प्रतिष्ठा में 16 दिन शेष: उद्घाटन पर होगा 50 हजार करोड़ का कारोबार

Related Articles

Back to top button