Latest MP News : मिथुन अहिरवार बोले – पीओके को भारत से बाहर बताने पर माफी मांगे भाजपा

MP News : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मिथुन सिंह अहिरवार ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की असली सोच उमा भारती ने जनता के सामने रखी है।

MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मिथुन सिंह अहिरवार ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की असली सोच उमा भारती ने जनता के सामने रखी है। गौरतलब है कि भारती ने राहुल गांधी पर बयान देते हुए कहा था की भारत में कुछ नहीं टूटा, राहुल गांधी पीओके को जोड़ें।

अहिरवार ने उक्त बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उमा भारती जी ने यह कहा कि भारत कहीं से नहीं टूटा है, टूटा तो पीओके है, जिसको जोड़ा जाना चाहिए। इसका अर्थ यह हुआ कि पीओके को भाजपा भारत का हिस्सा नहीं मानती। क्योंकि भाजपा के अनुसार भारत कहीं से नहीं टूटा, टूटा तो पीओके है।

ALSO READ

जाहिर है भाजपा के अनुसार यह भारत के बाहर का टुकड़ा है, जो भाजपा के अनुसार टूटा है और जिसे जोड़ने की आवश्यकता है। अहिरवार ने मांग की है कि अखंड भारत का जुमला देने वाली भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती जी के पीओके को भारत का हिस्सा नहीं बताने पर जनता से माफी मांगे।

Related Articles

Back to top button