महिला की चप्पल लेकर भाग गया सांप, देखते रह गए लोग, देखें VIDEO

Viral Snake Video : भारतीय वन सेना के अधिकारी परवीन कास्वां ने एक सांप का वीडियो शेयर किया है, जोकि वायरल हो गया। इसी दौरान, एक महिला सांप को भगाने के लिए चप्पल फेंक देती है, लेकिन इसके बाद जो होता है, वह हैरान करने वाला है।

Viral Snake Video : भारतीय वन सेना के अधिकारी परवीन कास्वां ने एक सांप का वीडियो शेयर किया है, जोकि वायरल हो गया। इस वीडियो में सांप एक चप्पल चुराते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो की शुरुआत एक काफी लंबे सांप से होती है। वह एक घर की तरफ बढ़ रहा होता है। तभी वहां दरवाजे पर खड़ीं कुछ महिलाएं सांप को वहां से जाने के लिए कहती हैं। इसी दौरान, एक महिला सांप को भगाने के लिए चप्पल फेंक देती है, लेकिन इसके बाद जो होता है, वह हैरान करने वाला है।

चप्पल को देखते ही सांप उसे अपने मुंह में दबा लेता है और दूसरी ओर रेंगकर जाने लगता है। वीडियो में पीछे से महिलाओं की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं कि सांप चप्पल लेकर चला गया। यह वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वायरल हो गया है।

महज कुछ ही समय में वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को रि-ट्वीट भी किया है। हालांकि, यह वीडियो कहां और कब का है, इसका पता नहीं चल सका है।

वायरल वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। रवि आर नाम के एक यूजर ने लिखा, ”फीमेल स्नेक है। पति को मारने जा रही है। उसने उसे पड़ोसन के साथ अफेयर चलाते हुए पकड़ लिया है।” वहीं, एक और यूजर मनोज ने कहा कि यह जूते चुराने की रस्म हो सकती है। नीरज सोनी नामक एक यूजर ने कहा, ”ये बिहार का सांप है सर! यहां के नेता और सांप आने के बाद खाली हाथ नहीं जाते। पर इसके तो हाथ भी नहीं हैं।”

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button