Sports News : RFEF बोला – विश्व कप मेजबानी के लिए संयुक्त बोली में यूक्रेन की भागीदारी की अब भी संभावना

Latest Sports News : रॉयल स्पेनिश फुटबाल महासंघ ने कहा कि स्पेन और पुर्तगाल के फुटबाल महासंघों को भरोसा है कि 2030 विश्व कप की संयुक्त बोली में यूक्रेन की भागीदारी की संभावना बरकरार है लेकिन इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।

Latest Sports News : मैड्रिड. रॉयल स्पेनिश फुटबाल महासंघ (RFEF) ने कहा कि स्पेन और पुर्तगाल के फुटबाल महासंघों को भरोसा है कि 2030 विश्व कप की संयुक्त बोली में यूक्रेन की भागीदारी की संभावना बरकरार है लेकिन इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।

आरएफईएफ ने कहा कि स्पेनिश और पुर्तगाली संघों को भरोसा है कि यूक्रेनी संघ और उसके अध्यक्ष चार देशों की संयुक्त उम्मीदवारी पेश करने के लिए वर्तमान में जिन परेशानियों से जूझ रहे है उनसे बहुत ही जल्द पार पा लेंगे।” स्पैनिश फेडरेशन ने यह भी घोषणा की कि मोरक्को आधिकारिक तौर पर 2030 विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली में शामिल हो गया था।

स्पेन के फेडरेशन ने बोली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार पुरुषों का विश्व कप दो अलग-अलग महाद्वीपों पर संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।” आरएफइएफ ने भी कहा कि 73वीं फीफा कांग्रेस के अवसर पर आयोजित यूईएफए की बैठक में यूरोपीय संघों के प्रतिनिधियों के लिए फैसलों की घोषणा की गई और जो बहुत सकारात्मक रही।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button