TS Singh Dev Wife Death: पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव की पत्नी बेबी राज का निधन

TS Singh Dev Wife Death: छत्तीसगढ़ के सरगुजा राजघराने की सदस्य बेबी राज का निधन हो गया है। इस खबर के बाद राजपरिवार में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि बेबी राज (इंदिरा सिंह जी ) लंबे समय से बीमार चल रही थी। 

TS Singh Dev Wife Death: उज्जवल प्रदेश, अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अर्द्धांगिनी इंदिरा सिंह बेबीराज नहीं रहीं। पिछले छह माह से कैंसर से पिड़ित थीं। इनका इलाज दिल्ली एवं मुंबई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था। बड़े चिकित्सा संस्थानो में भी स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो 13 जून को मुंबई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया।

Also Read: पुष्पा-2 के गाने पर बच्ची ने किया ऐसा डांस की Video Viral होते ही इंटरनेट पर लग गयी आग

शनिवार की सुबह आठ बजे यहां निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे स्थानीय रानी तालाब में किया जाएगा। इनका जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इनके निधन से सरगुजा राजपरिवार व सरगुजा में शोक का माहौल है।

TS Singh Dev Wife Death: पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव की पत्नी बेबी राज का निधन

बता दें,बेबीराज मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण थीं। निराश्रित, मजबूर, अशक्त, अभावग्रस्त लोगों के लिए सदैव हाथ खुला रखतीं थीं। जरूरतमंदों की दवा, चिकित्सा, पढ़ाई, शादी ब्याह, धार्मिक सामाजिक आयोजनों,मंदिर, शैक्षणिक संस्थाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों को दान, भेंट तथा जरूरतमंदों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए बिना मदद करने आगे रहतीं थीं। उनके निधन पर सरगुजा कांग्रेस परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Big Breaking: अब RTE के तहत प्रवेश नहीं देने पर प्राइवेट स्कूलों की मान्यता होगी ख़त्म

Related Articles

Back to top button