Bhopal Crime News : कमरे में मिला पति-पत्नी और 13 वर्षीय लड़की का शव

Latest Bhopal Crime News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय के पास भीम नगर इलाके में पति-पत्नी और उनकी 13 वर्षीय बेटी का शव मिला है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Latest Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय के पास भीम नगर इलाके में पति-पत्नी और उनकी 13 वर्षीय बेटी का शव मिला है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने के साक्ष्य भी नहीं मिले हैं। पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

मृत व्यक्ति का नाम धन्ना लाल प्रजापति बताया गया है। वह भीम नगर में उसी कमरे में रहता था जिसमें उसकी डेट बॉडी मिली है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। धन्ना लाल प्रजापति के साथ उनकी 38 वर्षीय पत्नी मंजू प्रजापति एवं 13 वर्षीय बेटी खुशी की डेड बॉडी में मिली है। धन्नालाल का एक बेटा भी है जिसकी उम्र 50 वर्ष नाम अरुण है। वह न्यू मार्केट में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है।

अरुण का कहना है कि घटना की रात सब कुछ सामान्य था। एक कमरे में उसके मम्मी-पापा और खुशी सो रहे थे जबकि दूसरे कमरे में वह अकेला सो रहा था। सुबह 9:00 बजे तक जब मम्मी पापा नहीं उठे तो उसने दरवाजा खटखटाया। बाद में पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा। अंदर धन्नालाल का शव फांसी पर लटका हुआ था जबकि मंजू और खुशी की डेड बॉडी जमीन पर पड़ी हुई थी।

Related Articles

Back to top button