Bhopal News: मुख्यमंत्री मोहन यादव विजय दिवस पर पहुंचे शौर्य स्मारक, किया बलिदानियों को नमन

Latest Bhopal News: देश आज विजय दिवस मना रहा है। वर्ष 1971 की जंग में आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तानी सेना को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था।

Latest Bhopal News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. देश आज विजय दिवस मना रहा है। वर्ष 1971 की जंग में आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तानी सेना को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था। विजय दिवस के इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने शनिवार को राजधानी में अरेरा हिल्स पर स्थित शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर बलिदानी सपूतों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लास्ट पोस्ट धुन के साथ शौर्य स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर बलिदानियों को नमन किया एवं उनके शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण किया। इस दौरान हरसूद विधायक व पूर्व मंत्री कुंवर विजय शाह भी उनके साथ थे।

आज भारत के गौरव का दिन

इस मौके पर मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज भारत के गौरव का दिन है। आज के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था और बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। यह एक तरह से पराक्रम की पराकाष्ठा थी। सेना के तीनों अंगों ने आज पराक्रम दिखाया था। हमारी सेना ने पाकिस्तान की 93 हजार सैनिकों को बंधक बनाते हुए उनके मंसूबों को ध्वस्त कर दिया था। हमें हमारी सेना पर गर्व है।

Also Read – Baba Bageshwar Dhirendra Shastri

संकल्प यात्रा विकास की गति बढ़ाने की दिशा में सशक्त कदम

आज से शुरू हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने विकास के प्रति जो दृष्टिकोण दिया है, उससे विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा भी विकास की इसी गति को बढ़ाने का एक और सशक्त कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिले और प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली आए, हमारा यही प्रयास है।

MP New Traffic Rules: प्रदेश में अब एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड का रास्ता रोकने पर लगेगा 10,000 रुपये का जुर्माना

Related Articles

Back to top button