Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 5000, 5 जुलाई है लास्ट डेट, जानें नियम-शर्ते-पात्रता

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा अपने मन की बात को साझा करने का मौका दिया जा रहा है। लाड़ली बहनें अपने खातों में आए एक हजार रूपये का उपयोग कैसे कर रही है। यदि उनके मन की बात, समाज मे महिला सशक्तिकरण और पोषण को बेहतर करने की दिशा में प्रेरणादायक होगी और उसका प्रस्तुतीकरण भी प्रभावी होगा, तो उसे सम्मानित किया जायेगा।

Chief Minister Ladli Behna Yojana : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 1.25 करोड़ लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य की शिवराज सरकार ने प्रदेश की सभी बहनों को स्वावलम्बी और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए खातों में 1209.64 करोड़ रूपये की राशि अंतरित कर दी है और अब योजना की दूसरी किस्त 10 जुलाई को आएगी। इससे पहले लाड़ली बहनों के लिए 5000 जीतने का एक और सुनहरा मौका है। इसके लिए शिवराज सरकार ने एमपी माय गॉव पर प्रतियोगिता का आयोजन किया है, इसके लिए बहनें 5 जुलाई तक प्रविष्टि भेज सकती है।

महिला बाल विकास विभाग कर रहा प्रतियोगिता का आयोजन

दरअसल, मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग, हितग्राही बहनो को अपने मन की बात को साझा करने का मौका दे रहा है कि अपने खातों में आए एक हजार रूपये का उपयोग कैसे कर रही है। यदि उनके मन की बात, समाज मे महिला सशक्तिकरण और पोषण को बेहतर करने की दिशा में प्रेरणादायक होगी और उसका प्रस्तुतीकरण भी प्रभावी होगा, तो उसे सम्मानित किया जायेगा।विभाग द्वारा लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के लिये एक प्रतियोगिता का आयोजन www.mp.mygov.in पर किया जा रहा है।

ALSO READ

मिलेंगे 5000, जुलाई से पहले करें आवेदन

इसमें प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को 5000 रूपये प्रति से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार राशि विजेता लाड़ली बहनों के डीबीटी सक्रिय खाते में ही भेजी जाएगी। पोर्टल में प्रविष्टियॉं भेजने की अंतिम तिथि 5 जुलाई है।इधर, जल्द ही लाड़ली बहना सेना का गठन किया जाएगा, जो लाड़ली बहना सेना की सदस्यता प्राप्त करने के लिये 23 से 60 आयु वर्ग की महिलाएँ, आँगनवाड़ी केन्द्र में जाकर अपना नाम पंजीकृत करा सकती हैं।वही लाड़ली बहना सेना के सदस्य लिखित में कारण सहित जानकारी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को देकर अपनी सदस्यता समाप्त कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के नियम व शर्ते

  • प्रतियोगिता केवल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के लिये है।
  • प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये प्रतिभागी बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक लिखना अनिवार्य होगा।
  • पंजीयन क्रमांक के बिना प्रविष्टि को रद्द माना जाएगा।
  • प्रतिभागी बहनों को अपने खातें में यह पैसा पाकर आपको कैसा लगा, आप इन पैसों का क्या कर रही है, लाड़ली बहना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में कैसे उपयोगी रहेगी, इन तीन बिन्दुओं पर अपनी मन की बात लिखना अनिवार्य होगा।
  • प्रतिभागी को प्रविष्टि के साथ अपना पूरा नाम, गाँव/शहर का पिनकोड, लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक और अपना मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से लिखना होगा।
  • एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।
  • प्रविष्टियों का चयन और अंतिम निर्णय विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाएगा।इस संबंध में कोई भी पत्राचार नहीं किया जाएगा।
  • प्रविष्टियाँ विषय से संबंधित होना चाहिए, किसी भी तरह की अनुचित एवं आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने की स्थिति में प्रविष्टि रद्द कर दी जाएगी।

MP Police Constable के 7000 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल

Related Articles

Back to top button