MP Breaking News : अब विवाहित पुत्री को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, होगा संशोधन

MP Breaking : अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में मध्य प्रदेश सरकार संशोधन करने जा रही है। अनुकम्पा नियुक्ति के लिए मां या पिता जिसे चाहे उसे अधिकार दे सकते हैं।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में मध्य प्रदेश सरकार संशोधन करने जा रही है। अनुकम्पा नियुक्ति के लिए मां या पिता जिसे चाहे उसे अधिकार दे सकते हैं। इसमें अब विवाहित पुत्री को भी अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता का प्रविधान किया जाएगा। जिंदगी की सीख देते रहेंगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ये अनमोल विचार, पुण्यतिथि के अलावा जानें और क्या है खास

अनुकंपा नियुक्ति में ये भी हो सकते हैं शामिल

पुत्र-पुत्री, विधवा, अविवाहित-विवाहित, दत्तक संतान, तलाकशुदा बेटी और परिवार से बाहर का व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नए प्रस्ताव की तैयारी कर ली है। प्रस्ताव पर कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया जाएगा। नए वित्त वर्ष से पहले सरकार इस प्रस्ताव की मंजूरी दे सकती है।

ALSO READ

नियुक्ति के लिए शपथ पत्र देना होगा अनिवार्य

हालांकि जिस दिवंगत कर्मचारी की संतान केवल पुत्री या पुत्रियां हों और वह विवाहित हो तो आश्रित पति, पत्नी द्वारा नामांकित विवाहित पुत्री को आश्रित पति या पत्नी के जीवित होने पर ही अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता है। ऐसी नियुक्ति पाने वाली पुत्री को यह शपथ पत्र भी देना अनिवार्य है कि वह आश्रित पति या पत्नी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाएगी।

यही प्रविधान अब सभी के लिए प्रस्तावित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति नियम में संशोधन करके संविदा शाला शिक्षक के स्थान पर प्राथमिक व प्रयोगशाला शिक्षक को शामिल किया है।

MP News : अब प्रदेश में विवाहित बेटियों को भी मिल सकेगी अनुकंपा नियुक्ति

 

Related Articles

Back to top button