MP News : प्रदेश के कॉलेजों में होगी 1700 प्रोफेसरों की भर्ती

Latest MP News : 530 कॉलेजों में जल्द ही 2000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। करीब 1700 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों में दो हजार 53 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रोस्टर फाइनल कर MPPSC को भेज दिया है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. सूबे के 530 कॉलेजों में जल्द ही दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें करीब 1700 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों में दो हजार 53 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रोस्टर फाइनल कर मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) को भेज दिया है।

पहले चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विषयानुसार एक हजार 669 पद, ग्रंथपाल के 255 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 129 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए विभाग ने मुख्य विषयों के साथ सह विषयों की सूची जारी कर दी है। इसमें कुछ सह विषयों को हटाया है तो कुछ को जोड़ा है।

विभाग ने 2017 के आदेश को रद्द कर मुख्य और सह विषयों की संशोधित नई सूची तैयार की गई है। इस संबंध में जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। विभाग में चार हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। खाली पद दो चरणों में भरे जाएंगे। दूसरे चरण में शेष पदों पर भर्ती की जाएगी। यह पद कब भरे जाएंगे, इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Related Articles

Back to top button