MP News : सरकार फिर लेगी 3000 करोड़ का कर्ज, टेंडर आज

Latest MP News : वित्तीय व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार का बजट सत्र चालू है। बजट पेश हो चुका है और चर्चा के बाद पारित होना बाकी है इसी बीच राज्य सरकार एक बार फिर खुले बाजार से तीन हजार करोड़ का कर्ज ले रही है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. साल भर की वित्तीय व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार का बजट सत्र चालू है। बजट पेश हो चुका है और चर्चा के बाद पारित होना बाकी है इसी बीच राज्य सरकार एक बार फिर खुले बाजार से तीन हजार करोड़ का कर्ज ले रही है। यह कर्ज आठ मार्च को लिया जाएगा।

वित्त विभाग ने देशभर की वित्तीय संस्थाओं से तीन हजार करोड़ का कर्ज लेने के लिए 6 मार्च को ऑफर बुलाए है। ये प्रस्ताव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई आफिस के जरिए ऑनलाईन इलेक्ट्रानिक फार्मेट में भरे जा सकेंगे। रिजर्व बैंक के कोर बैंकिंग साल्युशन ई कुबेर सिस्टम के जरिए ये प्रस्ताव दिए जा सकेंगे। जो वित्तीय संस्थान सबसे कम दरों पर राज्य सरकार को कर्ज देने को तैयार होगा उसके प्रस्ताव को स्वीकार किया जाएगा और आठ मार्च को राज्य सरकार यह राशि उधार लेगी। इसकी अदायगी बीस साल बाद की जाएगी। आठ मार्च 2043 को सरकार यह कर्ज लौटाएगी।

गौरतब है कि 31 मार्च 2022 की स्थिति में ही सरकार पर दो लाख 95 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें बाजार से कर्ज 1 लाख 74 हजार 373 करोड़ रुपए का है। वित्तीय संस्थाओं से लिये गए कर्ज 12 हजार 158 करोड़ के है। बांड के जरिए 7 हजार 360 करोड़ की राशि राज्य सरकार ने ले रखी है।

केन्द्र सरकार से लोन और एडवांस के रुप में 44 हजार 675 करोड़ रुपए ले रखे है। अन्य देयताएं 22 हजार 208 करोड़ की है। इसके अलावा राष्ट्रीय बचत फंड में राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से 34 हजार 756 करोड़ की राशि ले रखी है। इस तरहदो लाख 95 हजार 532 करोड़ का कर्ज सरकार ने ले रखा है।

Related Articles

Back to top button