MP News : 25 सालों से नहीं हुई स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की भर्ती

Latest MP News : प्रदेश में व्यायाम शिक्षक के पदों पर वर्ष 1998 के बाद से ही नियुक्ति का प्रावधान नहीं है। इसके चलते व्यायाम शिक्षक उच्च वेतनमान के 37 और व्यायाम शिक्षक निम्न वेतनमान के 464 पद रिक्त पड़े हुए है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में व्यायाम शिक्षक के पदों पर वर्ष 1998 के बाद से ही नियुक्ति का प्रावधान नहीं है। इसके चलते व्यायाम शिक्षक उच्च वेतनमान के 37 और व्यायाम शिक्षक निम्न वेतनमान के 464 पद रिक्त पड़े हुए है। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधायक मेवाराम जाटव के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

जाटव ने पूछा था कि प्रदेश के शासकीय स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों के कितने पद रिक्त है और कब से व्यायाम शिक्षकों की भर्ती नहीं की जा सकी है। उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री से व्यायाम शिक्षकों की भर्ती नहीं किए जाने का कारण पूछा था और यह भी पूछा था कि कब तक व्यायाम शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

और क्या व्यायाम शिक्षकों की भर्ती में ओवरएज हो चुके बीपीएड एवं एमपीएड डिग्रीधारी युवक युवतियों को निर्धारित आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके जवाब में परमार ने बताया कि एक दिसंबर 2022 से भर्ती नियमों में संशोधन किया गया है वर्तमान में प्राथमिक शिक्षक खेल के पद पर नियुक्ति का प्रावधान है।

Related Articles

Back to top button