MP Awas Yojana List 2023: आवास योजना की नयी सूची जारी, ऐसे करें अपना नाम चेक

ऐसे व्यक्ति जिन्होंने आवेदन किया है वह अपना नाम मध्य प्रदेश आवास योजना लिस्ट (MP Awas Yojana List) में आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।

MP Awas Yojana List 2023 : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. house for all का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के माध्यम से देश के सभी ऐसे नागरिकों को पक्के मकान उपलब्ध करना है जिन्हे इसकी आवश्यकता है।

ऐसे सभी नागरिक को केंद्र सरकार की इस योजना से पक्के मकान को वर्ष 2023 तक उपलब्ध कराना है। मध्य प्रदेश आवास योजना (MP Awas Yojana) भी इस योजना का हिस्सा है। राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत राज्य के उन सभी पात्र परिवारों को एक बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी जो इसके योग्य है।

Also Read: Ladli Bahna Yojna की गाइडलाइन जारी, महिलाओं को 1000 रुपये महीना देगी सरकार

केंद्र की इस योजना से सभी राज्यों के ऐसे नागरिक जो गरीब परिवार से हैं उन्हें रहने के लिए आवास दिलाना है। लेकिन आवास के लिए आपको आवेदन करना होगा और ऐसे व्यक्ति जिन्होंने आवेदन किया है वह अपना नाम मध्य प्रदेश आवास योजना लिस्ट (MP Awas Yojana List) में आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश आवास योजना की नयी सूची (MP Awas Yojana new List)जारी की है। यहाँ हम आपको PM आवास योजना क्या है ? और इस PM Awas योजना की शुरुआत कब हुई। साथ ही मध्य प्रदेश आवास योजना में अपना नाम कैसे देखें ? यह भी बताएंगे…

PMAY – प्रधानमंत्री आवास योजना 2023 क्या है ?

देश में ग्रामीण आवास योजना की उत्पत्ति राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम और ग्रामीण भूमिहीन रोजगार गारंटी कार्यक्रम से हुयी थी। भारत में ग्रामीण आवास कार्यक्रम का भी अपना एक इतिहास रहा है। 1947 के बाद से देश में पुनर्वास के लिए सार्वजनिक आवास प्रोग्राम को शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) से पहले कई ऐसी ही योजनाएं देश में लागू की गयी थी जिसमे मजदूरों /श्रमिकों को रहने के लिए घर उपलब्ध कराये गए थे।

Also Read: PM Awas Yojna : अब जल्द ही पूरे होंगे 9471 पीएम आवास, केंद्र से मिले 94 करोड़

इंदिरा आवास योजना (Indira Awas Yojana) जिसे 1996 को स्वतंत्र कार्यक्रम बना दिया गया था उसके माध्यम से बीपीएल परिवारों को उनके रहने के लिए आवास से सम्बंधित सभी जरूरत को पूरा किया जाता था। इसके बाद साल 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के रूप में इंदिरा आवास योजना का फिर से गठन किया गया। Pradhan Mantri Awas Yojana (प्रधानमंत्री आवास योजना) में सभी बेघर परिवार या कच्चे मकान में रहने वाले परिवार को वर्ष 2023 तक पक्का मकान उपलब्ध कराना है। 18 लाख उन सभी परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाया जायेगा जो झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करते है। बाकी के 2 लाख शहरो के गरीब इलाकों में रहने वाले परिवारों को पक्के घर की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी।

Pradhan Mantri Awas Yojana 2023 ये है प्रमुख बिंदु

योजना का नाममध्य प्रदेश आवास योजना (PMYR)
राज्यमध्य प्रदेश
केंद्र योजना का नाम जिसके तहत MP Awas Yojana का लाभ मिलेगाPradhan Mantri Awas Yojana Gramin
सम्बंधित विभागग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
योजना शुरू को गयी2015
उद्देश्यकच्चे व टूटे फूटे मकानों में रहने वाले परिवारों को लाभ देना’ हाउस फॉर ऑल’ के तहत सबको पक्के घर उपलब्ध कराना
लाभार्थी का चयनSECC-2011 Beneficiary
योजना के माध्यम से आवास के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि1,20,000
Pradhan Mantri Awas Yojana की ऑफिसियल वेबसाइटpmayg.nic.in
rhreporting.nic.in 
PM आवास योजना को पहले जाना जाता थाइंदिरा गाँधी आवास योजना
इंदिरा आवास योजना को शुरू किया गयाजून 1985
इंदिरा गाँधी आवास योजना का मूल्यांकन किया गयावर्ष 2014 में
इंदिरा गाँधी आवास योजना का पुनर्गठन PMAY-G में किया गया1 अप्रैल 2016 से
PMAYG हेल्पलाइन नंबर1800-11-6446
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना आधिकारिक वेबसाइटprd.mp.gov.in

MP Awas Yojana List 2023 | ऐसे करें अपना नाम चेक

(मुख्यमंत्री आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें)

राज्य के जिन व्यक्तियों के द्वारा MP Awas Yojana List 2023 में आवेदन किया गया है वह नीचे दिए गए चरणों के अनुसार लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको MP आवास योजना की लिस्ट (MP Awas Yojana List) में अपना नाम देखने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाना है।
  • यहाँ से आपको अपना नाम एमपी आवास योजना लिस्ट में सर्च करने के लिए इस वेबसाइट के मैं पेज के मीनू बार में Stakeholder पर क्लिक करना है।
  • Stakeholder पर क्लिक करते ही इसके नीचे IAY /PMAYG Beneficiary पर क्लिक करना है।
    जैसा की नीचे दिया गया है

mp-awas-yojana-list-online-check

  • आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा यहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। और इसे डालने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी मोबाइल या डेस्क टॉप की स्क्रीन पर आपको अपना पूरा विवरण (Beneficiary Details) दिखाई देगा; जैसे आपके राज्य ,जिला ,ब्लॉक ,पंचायत,गांव आदि का नाम और नीचे की तरफ आपको लाभार्थी का नाम भी दिख जायेगा।

अपने नाम से सूची को ऐसे देखें | check MP Awas Yojana List by Name

आपका नाम है या नहीं आप इसके लिए अपने नाम की सहायता से अपना लिस्ट MP Awas Yojana List में नाम चेक कर सकते हैं आईये जानते हैं कैसे –

  • सबसे पहले आपको वेबसाइट pmayg.nic.in के होम पेज पर जाना है।
  • अब होम पेज पर मीनू बार में दिए हुए ऑप्शन Stakeholder पर जाना है।
  • Stakeholder के नीचे आपको IAY / PMAYG Beneficiary ऑप्शन को चुन लेना है।
  • अब आपके मोबाइल /डेस्कटॉप की स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस नए पेज से आपको यदि अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो ऐसे में आपको Advanced Search के बटन पर क्लिक कर देना है।

mp-awas-scheme-online-name-check

  • अब आपके स्क्रीन पर आपको नया पेज दिखेगा जहाँ आपको अपने स्टेट ,डिस्ट्रिक्ट ,ब्लॉक और ग्राम पंचायत को चुन लेना है।
  • अब आपको scheme name में Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin को चुन लेना है आगे बढ़ना है।
  • अपना ईयर (साल) को चुन लेना है।
  • अब आपको यहाँ से कई सारे ऑप्शन दिखेंगे ;जैसे Name search by, search by BPL Number, Search by Husband /Father number इन दिए गए ऑप्शन में से आपको search by Name से के सामने अपना नाम लिखना है और search के बॉक्स पर क्लिक कर देना है।
  • ऐसे आप अपना नाम आवास योजना सूची में देख सकते हैं।
  • यदि किसी करना से आप अपने नाम से सर्च नहीं कर पा रहे तो आप bpl number, account number, sanction id number और father / husband name आदि से भी अपना सूची में नाम देख सकते हैं।

PMAY GRAMIN List | District Wise PMAY Gramin List MP 2023

नीचे दिए गए जिलों की PM Awas Yojana List 2023 की ऑनलाइन आप चेक कर सकते हैं –

अलीराजपुर – Alirajpurआगर मालवा – AgarMalwa
रीवा – Rewaदमोह – Damoh
सागर – Sagarदतिया – Datia
छिंदवाड़ा – Chhindwaraरतलाम – Ratlam
राजगढ़ – Rajgarhबड़वानी – Barwani
बालाघाट – Balaghatमुरैना – Morena
भिण्‍ड – Bhindछतरपुर – Chhatarpur
अशोकनगर – Ashok Nagarमंडला – Mandla
बैतूल – Betulनरसिंहपुर – Narsinghpur
निवाड़ी – Niwariबुरहानपुर – Burhanpur
रायसेन – Raisenभोपाल – Bhopal
पन्ना – Pannaनीमच – Neemuch
विदिशा – Vidishaखरगौन – Khargone
खण्‍डवा – Khandwaउमरिया – Umaria
कटनी – Katniउज्जैन – Ujjain
टीकमगढ़ – Tikamgarhझाबुआ – Jhabua
जबलपुर – Jabalpurसिंगरौली –  Singrouli
सीधी – Sidhiशिवपुरी – Shivpuri
इंदौर – Indoreहोशंगाबाद – Hoshangabad
श्योपुर – Sheopurग्वालियर – Gwalior
हरदा – Hardaशहडोल – Shahdol
डिंडौरी – Dindoriशाजापुर – Shajapur
सिवनी – Seoniगुना – Guna
मंदसौर – Mandsaurअनूपपुर – Anuppur
धार – Dharसतना – Satna
देवास – Dewasसीहोर – Sehore
Back to top button