MP Sambal Card Download 2023: संबल योजना कार्ड पंजीयन प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

MP Sambal Card Scheme : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर राज्य के करोड़ों असंगठित श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये वर्ष 2018 में मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल) योजना प्रारंभ की गई।

MP Sambal Card Scheme in Hindi: असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 2018 में MP Sambal Card Scheme की शुरुआत की गयी। इस योजना से नागरिको को अलग अलग क्षेत्रों की योजनाओं का सीधे तौर पर लाभ दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा अनेक प्रकार की योजनाओं को अक्सर जनता की भलाई के लिए निकाली जाती हैं। इन्ही में से एक योजना का नाम है मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल कार्ड योजना (MP Sambal Card Scheme)। सम्बल कार्ड योजना एक सरकारी योजना है इसका लाभ मध्य प्रदेश के असंगठित कर्मकार नागरिकों को मिलेगा तथा इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को भी सरकार के द्वारा कुछ राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना में और भी कई सारे लाभ हैं जिनकी चर्चा हम नीचे करेंगे।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएँगे की संबल कार्ड किस प्रकार बनाया जाता है तथा MP Sambal Card Download कैसे करें। और इस योजना के क्या क्या लाभ हैं, इसके विशेषताएं और इसके लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए इन सब की चर्चा हम नीचे अपने आर्टिकल में करेंगे तो इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

संबल कार्ड योजना | Sambal Card Scheme

मध्य प्रदेश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा प्रदेश के करोड़ों असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 2018 में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल कार्ड योजना (MP Sambal Card Scheme) की शुरुआत की गयी। इस योजना से नागरिको को अलग अलग क्षेत्रों की योजनाओं का सीधे तौर पर लाभ दिया जाएगा। जून 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस योजना का नाम “नया सवेरा” कर दिया गया था। लेकिन बाद में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 5 मई 2020 को दोबारा से मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल कार्ड योजना (संबल 2.0) के नाम से रिलॉन्च कर दिया गया था।

संबल कार्ड योजना के कुछ Highlight

आर्टिकलसंबल योजना कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
(MP Sambal Card Download 2023)
योजनामुख्यमंत्री जन कल्याण संबल कार्ड योजना
राज्यमध्यप्रदेश
लाभार्थीमध्यप्रदेश राज्य के गरीब असंगठित मजदूर
कब शुरू हुईवर्ष 2018
वर्तमान वर्ष2023
स्तिथिचालू है
श्रेणीसरकारी योजना
संबंधित विभागश्रम विभाग, मध्यप्रदेश
उद्देश्यराज्य के गरीब असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटsambal.mp.gov.in
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

संबल योजना के लाभ | Benefits Sambal Yojana

  • बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन
  • दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा
  • तय सीमा तक बिजली बिल की माफ़ी
  • बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना
  • अंत्येष्टि सहायता प्रदान करना
  • निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल

संबल कार्ड प्राप्त करने के लिए आवश्यक पात्रता | Eligibility required Sambal Card

  • आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी को संबल कार्ड को डाउनलोड करने के लिए असंगठित श्रमिक होना चाहिए।
  • लाभार्थी बीपीएल कार्ड धारक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • लाभार्थी का परिवार केवल 100 यूनिट बिजली प्रति महिने खर्च करता हो।

संबल कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents required Sambal card

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • लाभार्थी का बीपीएल कार्ड
  • घर का बिजली बिल
  • समग्र आईडी
  • आवेदनकर्ता का निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड

संबल कार्ड बनाने की प्रक्रिया | making sambal card

  • सबसे पहले आपको संबल कार्ड 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सबसे ऊपर “पंजीयन हेतु आवेदन करें” का विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।

mp-sambal-card-registration

  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको समग्र आईडी तथा परिवार की आईडी डालनी होगी।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भरना होगा और समग्र खोजे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जिसमे आपका आधार कार्ड माँगा जाएगा। इसमें आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी को डालना होगा। और इसके बाद कैप्चा कोड को भरना होगा। अब आपको Request OTP From Aadhar पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको आपको ओटीपी वाले बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद “प्रमाणित करें और आधार E-Kyc प्रारम्भ करें ” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके स्क्रीन पर आपकी जानकारिया दिखाई देंगी, अब कैप्चा कोड को डालने के बाद आपको Update Your Name As Per Aadhaar In Samagra के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी E-Kyc पूर्ण हो जाएगी आपको इसके बाद OK पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके स्क्रीन पर आपकी फोटो के साथ आपकी जानकारी भी दिखाई जाएगी इसके बाद आपको ओके पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपसे कुछ जानकारियां पूछी जाएंगी जिसे आपको सावधानीपूर्वक भरकर के आवेदन सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कुछ शर्तों के विकल्प पर सही का निशान बॉक्स के अंदर लगाना होगा। और इसके बाद सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी संबल कार्ड बनाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगी। आपके सामने अब आवेदन क्रमांक दिखाई देगा इसे आपको संभाल कर रखना होगा। इस क्रमांक के जरिये ही आप अपनी आवेदन की स्तिथि को देख सकते हैं।

संबल कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया – MP Sambal Card Download PDF

  • सबसे पहले आपको संबल कार्ड 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम स्क्रीन पर हितग्राही विवरण का विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे वहां पर आपको अपना 9 अंको का समग्र आईडी डालनी होगी।

mp-sambal-card-download

  • अब आपके सामने हितग्राही का डेशबोर्ड खुल जाएगा।
  • अब आपके सामने आपकी जानकारिया दिख जाएंगी।
  • आपके सामने मध्य प्रदेश संबल कार्ड डाउनलोड प्रिंट करें का विकल्प आ जाएगा।
  • आपका सम्बल कार्ड आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।

E Shram Card Benefits 2023 : सरकार मजदूरों को दे रही हर महीने पैसे…

Show More

Related Articles

Back to top button