Upcoming Mahindra Cars: Mahindra कारों के फीचर्स जान हो जाओगे हैरान

Mahindra Cars: भारतीय बाजार में महिंद्रा की कारें लोगों के दिलों पर आज से ही नहीं, कई सालों से राज करते आ रही है। महिंद्रा की Bolero का तो आज तक बाजार में डंका बजता है। गांव से लेकर शहर तक इस कार को अधिक पसंद किया जाता है।

Mahindra Cars: नई दिल्ली. भारतीय बाजार में महिंद्रा की कारें लोगों के दिलों पर आज से ही नहीं, कई सालों से राज करते आ रही है। महिंद्रा की Bolero का तो आज तक बाजार में डंका बजता है। गांव से लेकर शहर तक इस कार को अधिक पसंद किया जाता है।

महिंद्रा अपनी यूटिलिटी और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स के दम पर बाजार में छाई रहती है। भारतीय बाजार में इस कंपनी की टक्कर मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स जैसी कंपनी से है। आने वाले दिनों में कंपनी अपनी कई कारों को लेकर आने वाली है। आज हम आपके लिए उन कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

बोलेरो नियो प्लस | Bolero Neo Plus

Mahindra Bolero Nio

कंपनी इस कार को लॉन्च करने के लिए पूरी तैयारी में है। बोलेरो नियो प्लस के दो सीटिंग कॉन्फिगरेशन – 7 और 9-सीट में आ सकती है। जिसमें जिसमें 4-सीट लेआउट होगी। SUV 2680mm के व्हीलबेस के साथ ये 4400mm लंबी, 1795mm चौड़ी और 1812mm लंबी है। ये 2.2L mHawk डीजल इंजन द्वारा संचालित होगी जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा, जो 130PS और 300Nm का टार्क जनरेट करता है।

5-डोर थार | Mahindra 5-Door Thar

mahindra thar cheapest Upcoming Mahindra Cars: Mahindra कारों के फीचर्स जान हो जाओगे हैरान

भारतीय बाजार में मारुति जिम्नी को टक्कर देने के लिए महिंद्रा 5 डोर को लेकर आने वाली है। जिसे कंपनी इस साल के अंत या 2024 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। नया वेरिएंट नए स्कॉर्पियो-एन के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगा। इसमें 200bhp, 2.0L टर्बो पेट्रोल और 172bhp, 2.2L टर्बो डीजल इंजन है। ये मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी।

एक्सयूवी ई8 | Mahindra XUV E8

mahindra XUV E8

Mahindra ने आधिकारिक तौर पर ये घोषणा की है कि वो अपनी पहली XUV.e8 इलेक्ट्रिक कार को जल्द लॉन्च कर सकती है, जो दिसंबर 2024 तक भारत में बिक्री के लिए आ सकती है, इसे XUV800 नाम दिया जाएगा। ये INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी , जो कि है महिंद्रा का बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है। XUV700 की तुलना में, XUV800 लगभग 45mm लंबी, 10mm चौड़ी और 5mm ऊंची होगी, जिसका व्हीलबेस 7mm का होगा।

ALSO READ: Hyundai Ioniq 5 सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार, दमदार फीचर्स, जाने कीमत

इसकी लंबाई 4740mm, चौड़ाई 1900mm, और ऊंचाई 1760mm और व्हीलबेस 2762mm है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव लेआउट और 80kWh का बैटरी पैक होगा, जो 230hp से 350hp का पावर आउटपुट रेंज देगा।

एक्सयूवी ई9 | Mahindra XUV E9

mahindra XUV E9

Mahindra XUV.e9 एक इलेक्ट्रिक SUV है, अप्रैल 2025 भारतीय बाजार में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। इसमें एक कूपे जैसी डिजाइन होगी, जिसकी लंबाई 4,790mm, चौड़ाई 1,905mm और ऊंचाई 1,690mm होगी और 2,775 मिमी लंबा व्हीलबेस। XUV.e9 का डिजाइन 2018 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित XUV Aero कॉन्सेप्ट के सामान्य है, जिसमें एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स, एक बंद-बंद फ्रंट ग्रिल, बम्पर-माउंटेड हेडलैम्प्स, एक फ्लैट टेल सेक्शन और एक कूप-जैसी डिजाइन है।

Upcoming TATA Cars: Tata की 7 कारें इंडियन मार्केट में मचाएगी धूम, देखें लिस्ट

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button