Vastu Tips: घर की घड़ी है तो बंद, तो रुक जाती है तरक्की
Vastu Tips: घड़ी अगर चलते चलते बंद हो जाए तो उसे तत्काल चालू करें। ज्योतिष के अनुसार बंद घड़ी तरक्की को रोकती है। वैसे भी कलाई पर बंद घड़ी को हम अशुभ मानते हैं।

Vastu Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. घड़ी अगर चलते चलते बंद हो जाए तो उसे तत्काल चालू करें। ज्योतिष के अनुसार बंद घड़ी तरक्की को रोकती है। वैसे भी कलाई पर बंद घड़ी को हम अशुभ मानते हैं। वैसे भी हम अक्सर घर में कई सारी चीज़ों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जो हमारी तरक्की का कारण बनतीं हैं ।
ज्योतिष के अनुसार हमारी तरक्की में बाधा उत्पन्न करती हैं। में दौड़ाई जाए तो कई सारी ऐसी चीज़ें हमें मिलेंगी, जिन्हें हमने बिना किसी काम के संभाल कर रखा है। खराब मोबाइल, बंद घड़ी, बंद या टूटा इलेक्ट्रॉनिक आइटम या किसी भगवान की खंडित प्रतिमायें।
घर में बंद घड़ी को तत्काल हटा दें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद घड़ी नेगेटिव ऊर्जा का तेजी से संचार होता है , जिसके कारण घर में तनाव का माहौल बनता है। यही नकारात्मक ऊर्जा कई सारी परेशानियों का कारण बनती है। घर में जो भी बंद घड़ी हो उसे तत्काल हटा दें। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि जो घड़ी अपने समय से आगे या पीछे चल रही होती है वह मनुष्य की परेशानी, नुकसान और हार का कारण बन सकती है।
उत्तर दिशा में लगाएं घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर में पूर्व की दिशा में घड़ी लगाने से घर का वातावरण काफी शुभ और स्नेह भरा हो जाता है। तो वहीं, अगर पश्चिम दिशा में अगर घड़ी लगाई जाए तो घर के सदस्यों को नए अवसर मिलते हैं। कहते हैं कि घड़ी उत्तर दिशा में लगा दी जाए तो इससे पैसे के नुकसान से हम बच सकते हैं।
मुखिया के स्वास्थ्य पर पड़ता है असर
ज्योतिष के अनुसार घर में दरवाजे के ऊपर घड़ी लगा कर रखी है तो उसे तुरंत निकाल दें, क्योंकि दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाने से घर में काफी परेशानियां बढ़ जाती हैं तो वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा को ठहराव की दिशा माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से प्रगति में ठहराव आ जाता है और घर के मुखिया के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच सकता है।
घड़ी का रंग नीला न हो
वास्तु की मानें तो अपने घर की घड़ी का रंग हरा या ऑरेंज और दुकान की घड़ी का रंग नीला न हो। घर और दुकान में इस रंग की घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देती है तो वहीं दक्षिण दिशा के स्वामी मृत्यु के देवता यमराज को मानते हैं। इसलिए दक्षिण दिशा की तरफ लगी घड़ी में समय देखना अशुभ माना गया है। दक्षिण दिशा में कभी भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए, इस दिशा में घड़ी लगाने से घर से सदस्यों की उन्नति बाधित होती है और घर के मुखिया का स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
वास्तु के अनुसार लगाएं घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवार पर घड़ी लगाने की सबसे शुभ दिशा है, पूर्व और उत्तर क्योंकि पूर्व दिशा और उत्तर दिशा को वृद्धि की दिशा माना गया है, इसलिए घर, कार्यालय, ऑफिस में प्रगति के लिए घड़ी को पूर्वी दीवार अथवा उत्तरी दीवार पर ही लगाना चाहिए जिससे जब भी आपको समय देखना हो तो आपकी नजर पूर्व या उत्तर की दीवार पर ही पड़े।
नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें