Upcoming Movies 2023 December: बॉलीवुड फिल्में रिलीज की तारीख, शेड्यूल और कैलेंडर

Upcoming Movies 2023 December: बड़े पर्दे पर पूरे महीने एंटरटेनमेंट का मेला लगा रहेगा। लगेगा लव, थिरार, सस्पेंस का तड़का।

Upcoming Movies 2023 December: दिसंबर का महीना सिनेमा लवर्स के लिए खास होने वाला है। दरअसल, इस माह ( December 2023 Bollywood Movies Release Date) भी सिनेमा जगत ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। नवंबर महीने में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है।

दिसंबर में बॉलीवुड की आने वाली फिल्में – Upcoming Movies 2023

सैम बहादुर – Sam Bahadur 2023 Movie

भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित सैम बहादुर फिल्म के ट्रेलर रिलीज से ही इसका इंतजार दर्शकों द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में आपको 1971 भारत-पाक युद्ध की झलक भी दिखाई देने वाली है।

  • रिलीज डेट : 1, दिसंबर, 2023
  • स्टार कास्ट : विक्की कौशल, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा
  • भाषा: हिंदी

Also Read: Name Astrology: G नाम की राशि क्या है?, जानें इनकी लव लाइफ, खूबियां

एनिमल – Animal 2023 Movie

कबीर सिंह जैसी फिल्म बनाने वाले डारेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अपनी नई फिल्म Animal के रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में होंगे। वहीं, फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। फिल्म एक आदमी और अपने पिता के प्रति उसके जुनून को दर्शाती है।

  • रिलीज डेट : 1, दिसंबर, 2023
  • स्टार कास्ट : रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना
  • भाषा: हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु

जोरम – Joram 2023 Movie

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जोरम’ के ट्रेलर में देखने को मिला था कि कैसे एक पिता को एक बच्चे को ले जाते समय कई बाधाओं का सामना करता है। देवाशीष मखीजा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे एक बाहरी आदमी की कहानी दिखाएगी।

  • रिलीज डेट :8, दिसंबर, 2023
  • स्टार कास्ट : मनोज बाजपेयी, मोहम्मद जीशान अय्यूब, स्मिता तांबे
  • भाषा: हिंदी

Also Read: IND vs AUS 4th T20 Preview : भारत की नज़रें सीरीज अपने नाम करने पर

डंकी – Dunki 2023 Movie

पठान और जवान के बाद शाहरुख खान साल 2023 में एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाले हैं। SRK की इस साल की तीसरी फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है।

  • रिलीज डेट : 21, दिसंबर, 2023
  • स्टार कास्ट :शाह रुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल
  • भाषा: हिंदी

एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम – Aquaman and the Lost Kingdom 2023 Movie

DC करैक्टर्स पर आधारित सुपरहीरो फिल्मों में से एक ‘एक्वामैन: द लॉस्ट किंगडम’ दिसंबर में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में आर्थर उर्फ जेसन मोमोआ ट्रेलर में अपने राज्य को बचाने के लिए ब्लैक मांटा से दो-दो हाथ करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में मौजूद एक्शन और रोमांच की दुनिया की सैर दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

  • रिलीज डेट : 21, दिसंबर, 2023
  • स्टार कास्ट :जेसन मोमोआ, एम्बर हर्ड, पैट्रिक विल्सन, विलेम डेफो
  • भाषा: इंग्लिश, तमिल, तेलगू, हिंदी

Also Read: Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने दी ये चेतावनी, इंदिरा गांधी के हत्या की भविष्यवाणी हुई थी सच

सालार – Salaar: Cease Fire – Part 1 2023 Movie

इस फिल्म में बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास एक बार फिर एक्शन करते हुए नजर आएंगे। यह प्रभास की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म को केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है।

  • रिलीज डेट : 22, दिसंबर, 2023
  • स्टार कास्ट :प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और टीनू आनंद
  • भाषा:तेलुगु, मलयालम, तमिल, हिंदी, कन्नड़

Related Articles

Back to top button