Health Tips: ब्रेन फॉग की निशानी है रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें भूलना
Health Tips: ब्रेन फॉग (Brain Fog) एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को किसी चीज को स्पष्ट रूप से सोचने, चीजें याद रखने या फोकस करने में मुश्किल होती है। ऐसा लगता है कि मस्तिष्क एक धुंध छा गई हो।

Health Tips: ब्रेन फॉग (Brain Fog) एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को किसी चीज को स्पष्ट रूप से सोचने, चीजें याद रखने या फोकस करने में मुश्किल होती है। ऐसा लगता है कि मस्तिष्क एक धुंध छा गई हो। यह स्थिति कई कारणों से हो सकती है और इसका असर व्यक्ति के रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ सकता है।
जवान हों या बूढ़े कई लोगों के साथ अक्सर यह दिक्कत होती है कि वह दैनिक जीवन की छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं। कुछ समय पहले क्या हुआ था उन्हें याद नहीं रहता या बात करते-करते अचानक उन्हें समझ नहीं आता कि वह क्या कहने वाले थे।
आम समस्या है ब्रेन फॉग, इलाज संभव
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सारे लक्षण ब्रेन फॉग से संबंधित हो सकते हैं। ब्रेन फॉग एक आम समस्या है जिसका इलाज किया जा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और कुछ बदलाव करके आप ब्रेन फॉग से छुटकारा पा सकते हैं।
भोपाल एम्स के हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि यदि आप लंबे समय तक ब्रेन फॉग की समस्या से जूझते रहेंगे तो आगे चलकर आप डेमेंशिया और अलजाइमर्स जैसी बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। इसलिए यदि आपको लगता है कि ब्रेन फॉग की समस्या है तो जल्द से जल्द किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Brain Fog से बचने के उपाय
- पर्याप्त नींद लें: रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
- स्वस्थ आहार लें: फल, सब्जियां, दालें और मेवे खूब खाएं।
- तनाव कम करें: योग, ध्यान या किसी अन्य गतिविधि के माध्यम से तनाव कम करें।
- शारीरिक गतिविधि करें: रोजाना व्यायाम करें।
- पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं: शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
- स्क्रीन टाइम कम करें: कंप्यूटर, मोबाइल और टीवी का उपयोग कम करें।
- डॉक्टर से सलाह लें: अगर समस्या गंभीर है तो डॉक्टर से सलाह लें।
Brain Fog के लक्षण
- याददाश्त कमजोर होना: चीजें भूल जाना, नाम याद नहीं रख पाना।
- ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई: किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होना।
- थकान और कमजोरी महसूस होना: हमेशा थका हुआ महसूस करना।
- मन उदास रहना: चिंता और अवसाद महसूस करना।
- सिर दर्द: बार-बार सिर दर्द रहना।
Brain Fog के कारण
- नींद की कमी: पर्याप्त नींद न लेने से ब्रेन फॉग हो सकता है।
- तनाव: लगातार तनाव में रहने से भी ब्रेन फॉग की समस्या हो सकती है।
- अस्वस्थ खानपान: जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन ब्रेन फॉग का कारण बन सकता है।
- शराब और धूम्रपान: शराब और धूम्रपान का सेवन भी ब्रेन फॉग की समस्या को बढ़ा सकता है।
- कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव: कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव के रूप में भी ब्रेन फॉग हो सकता है।
- विटामिन और खनिज की कमी: शरीर में विटामिन और खनिज की कमी भी ब्रेन फॉग का कारण बन सकती है।
- अधिक स्क्रीन टाइम: कंप्यूटर, मोबाइल और टीवी के अधिक उपयोग से भी ब्रेन फॉग की समस्या हो सकती है।