Health Tips : मूली के साथ न खाएं भूलकर भी ये चीजें नहीं तो बिगड़ सकती हैं सेहत

Health Tips : मूली को सब्जी के रूप में खाया जाता है, मूली विटामिन ए, बी और सी, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे कई मिनरल्स से भरपूर मानी जाती है।

Health Tips : सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और मूली भी बाजार में आसानी से देखी जा सकती है और यह हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं मगर यदि हम मूली के साथ यह चीजें लें लेंगे तो हमारी सेहत पर उसका असर उल्टा पड़ सकता हैं।

मूली को सब्जी के रूप में खाया जाता है, मूली विटामिन ए, बी और सी, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे कई मिनरल्स से भरपूर मानी जाती है। यह पाचन के लिए एक बेहतरीन सब्जी है और यही कारण है कि कई लोग सर्दियों में इसे खाना पसंद करते हैं। यहां उन सभी चीजों के नाम हैं जिनके साथ आपको मूली खाने से बचना चाहिए।

करेला | Bitter gourd

अगर आप मूली और करेले को एक साथ किसी भी तरह से खाते हैं तो सावधान हो जाइए। यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल, इन दोनों में पाए जाने वाले नेचुरल तत्व आपस में क्रिया कर आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। इससे आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, और यह दिल के लिए भी खतरनाक होता है।

खीरा | Cucumber

खीरे और मूली को लोग सलाद में सर्व करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरा और मूली को एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि खीरे में एस्कॉर्बेट होता है, जो विटामिन सी को अवशोषित करने का काम करता है। ऐसे में इन दोनो चीजों को एक साथ नहीं खाएं।

संतरा | Orange

मूली के साथ संतरा खाने से भी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों का मेल आपके लिए जहर की तरह काम करता है। यह न केवल आपको पेट की समस्याओं का रोगी बनाएगा बल्कि आपको और भी हेल्थ संबंधी परेशानी हो सकती है।

दूध | Milk

मूली खाने के तुरंत बाद दूध पीने से परेशानी हो सकती है क्योंकि मूली सिस्टम को गर्माहट देती है और इसे दूध के साथ मिलाने से सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और पेट में दर्द हो सकता है। ऐसे में इन दोनो को खाने के बीच घंटों का अंतर रखें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button