Health Tips: हाथ-पैर की उंगलियों में दर्द होने पर न करें नजरअंदाज
Health Tips: हाथ-पैर की उंगलियों में दर्द होने पर इसे नजरअंदाज नहीं करें। इसे पीछे डायबिटीज, गठिया, कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी समस्या हो सकती है। जब लोगों के हाथ-पैर की उंगलियों में दर्द होता है तो वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

Health Tips: हाथ-पैर की उंगलियों में दर्द होने पर इसे नजरअंदाज नहीं करें। इसे पीछे डायबिटीज, गठिया, कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी समस्या हो सकती है। जब लोगों के हाथ-पैर की उंगलियों में दर्द होता है तो वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। वैसे इसे करना भी वाजिब है जब हम हाथों की स्ट्रेचिंग न होने या लैपटॉप-कीबोर्ड्स पर लंबे समय तक टाइपिंग या फिर टाइट सैंडल्स या जूते पहनते हैं तो दर्द हो जाता है। लेकिन यह दर्द आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है। ऐसे में इसे इग्नोर करना गलत साबित भी हो जाता है। ऐसे में जानते हैं किन कारणों से भी हाथ और पैर की उंगलियों में दर्द हो सकता है।
डायबिटीज के कारण | Causes Of Diabetes
डायबिटीज में शरीर की नसों को नुकसान होने के कारण हाथ-पैर की उंगलियों में दर्द हो सकता है। इसके अलावा इससे सुन्नता, झुनझुनी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसकी वजह पूरा दिन अस्त-व्यस्त भी रह सकता हैं।
इंफेक्शन के कारण | Infection
जब आपको इंफेक्शन हो जाता है तब भी हाथ-पैर की उंगलियों में दर्द हो सकता है। जब आपकी उंगलियों में कट या घाव लग जाता है तो इंफेक्शन का कारण बन सकता है। जिसके कारण उंगलियों में सूजन और रेडनेस भी हो सकती है।
गठिया के कारण | Arthritis
जब आपको गठिया की समस्या हो जाती है तब भी हाथ-पैर की उंगलियों में दर्द हो सकता है। रूमेटाइड अर्थराइटिस और आॅस्टियोअर्थराइटिस के चलते ये दर्द उभर भी सकता है। इससे नसों में ब्लड फ्लो रूकने लग जाता है। जिससे उंगलियों में रेडनेस, दर्द और सूजन हो सकता है।
गैंग्लियन सिस्ट के कारण | Ganglion Cyst
जब किसी को गैंग्लियन सिस्ट की समस्या हो जाती है तो इसमें गांठें बनने लगती हैं, जिनमें लिक्विड भरे रहते हैं। ऐसे में ये गांठें कलाई और हाथ के जोड़ों पर निकल सकती हैं। इस वजह से दर्द होने लगता है। लेकिन इनको ज्यादा खतरनाक नहीं माना जाता है।
कार्पल टनल सिंड्रोम के कारण | Carpal Tunnel Syndrome
जब कार्पल टनल सिंड्रोम को जाता है तो यह मिडियन नर्व को प्रभावित करता है। यह नर्व कलाई में कार्पल टनल से जाती है। टनल में नसें संकुचित या सूज जाने पर हाथ की उंगलियों में दर्द भी हो सकता है। ऐसे में यह दर्द उंगलियों से शुरू होकर हाथों तक भी जा सकता है।