MP News: दिग्विजय बोले- भाजपा को अपने बीस साल का हिसाब देना चाहिए, मैं दो-दो हाथ करने को तैयार

Latest MP News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के 1993 से 2003 के मुख्यमंत्री वाले कार्यकाल को भाजपा एक बार फिर मुद्दा बनाने जा रही है। चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर होने वाले इस हमले को लेकर अब दिग्विजय सिंह मुखर हुए हैं।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के 1993 से 2003 के मुख्यमंत्री वाले कार्यकाल को भाजपा एक बार फिर मुद्दा बनाने जा रही है। चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर होने वाले इस हमले को लेकर अब दिग्विजय सिंह मुखर हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने बीस साल के घोटालों का हिसाब दे, उन्होंने भाजपा नेताओं को दो-दो हाथ करने की चुनौती भी दी है।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार की सुबह एक के बाद एक, तीन ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘बार-बार भाजपा मेरे 10 साल के कार्यकाल पर मेरे खिलाफ अनर्गल आरोप लगाती है। भाजपा 20 साल के घोटालों का लेखा-जोखा क्यों नहीं देते हैं। मेरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम द्वारा लाखों स्थानीय लोगों को शासकीय सेवाओं में लिखा गया था। जन स्वास्थ्य रक्षक, गौ रक्षक को रोजगार मिला था। भाजपा के समय मध्य प्रदेश से बाहर के लोगों को पैसा लेकर नौकरी दी गई। शिवराज आओ एक दिन आमने-सामने बहस हो जाए। दो-दो हाथ हो जाएं।

National News : मंदिरों में हुआ ड्रेस कोड लागू- श्रद्धालुओं का कटी-फटी पेंट और छोटे कपड़े पहनकर आना वर्जित

Related Articles

Back to top button