Latest Bhopal Crime News : भोपाल पुलिस ने नए साल में दर्ज की पहली FIR

Bhopal Crime News : राजधानी पुलिस अपराधिक बहीखाते की शुरूआत चोरी के प्रकरण से हुई है। नए साल में शहर का पहला अपराध मिसरोद थाने में दर्ज किया गया है। जहां एक युवती की शिकायत पर मोपेड की बेट्री चोरी की FIR दर्ज की गई है।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राजधानी पुलिस अपराधिक बहीखाते की शुरूआत चोरी के प्रकरण से हुई है। नए साल में शहर का पहला अपराध मिसरोद थाने में दर्ज किया गया है। जहां एक युवती की शिकायत पर मोपेड की बेट्री चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। इसी प्रकार मिसरोद थाने में पांच अलग-अलग फरियादियों ने पहुंचकर वाहनों से बेट्री चोरी की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिर तार भी कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीडीए कॉलोनी सलैया में आस्था तिवारी पुत्री विनोद तिवारी (25)रहती हैं। उनकी शिकायत पर बीती रात 12:00 पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। आस्था ने पुलिस को बताया कि मोपेड घर के बाहर खड़ी थी। तभी अज्ञात चोर ने उनकी मोपेड से बेट्री चोरी कर ली। जिसकी मीमत करीब 2500 रुपए बताई जा रही है। इसी प्रकार उन्हीं की मल्टी के नीचे खड़ी चार अन्य दो पहिया वाहनों की बेट्री भी चोरी गई है।

ALSO READ

वारदात के बाद में कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था। जिससे साफ हुआ कि कॉलोनी का एक लड़का अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिर तार कर लिया है। चोरों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button