Latest Bhopal Crime News : प्रोफेसर के खाते से जालसाजों ने उड़ाए हजारों रुपए

Bhopal Crime News : गांधी नगर में रहने वाले एक प्रोफेसर के साथ मोबाइल पर लिंक भेज कर हजारों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने SBI के नाम पर पेन कार्ड अपडेड करने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. गांधी नगर में रहने वाले एक प्रोफेसर के साथ मोबाइल पर लिंक भेज कर हजारों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने एसबीआई के नाम पर पेन कार्ड अपडेड करने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में करीब चार माह बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

थाना पुलिस के मुताबिक मेपलट्री कॉलोनी गांधी नगर निवासी अशफाक आलम पुत्र मोहम्मद अखलाक अंसारी (54) भौरी स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 18 सितंबर की शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर एक एसएमएस आया। जिसमें एसबीआई बैंक की एक लिंक दी हुई थी।

उस मैसेज में पेन कार्ड अपडेट करने को कहा गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक ओपन कर मांगी गई जानकारी भरी, वैसे ही उनके खाते से 19 हजार रूपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। घटना का पता चलने पर उन्होंने अगले दिन क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी।

इस मामले में करीब चार माह तक जांच चलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि जालसाज ने प्रोफेसर के मोबाइल पर लिंक भेज कर पश्चिम बंगाल में पैसा ट्रांसफर किया है। हालांकि पुलिस को आरोपी के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ नहीं लगी है।

Related Articles

Back to top button