MP Board Result 2023: 5 मई को जारी हो सकते है हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट

MP Board Result 2023 : कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे या फिर अलग-अलग अभी इस पर भी कहना मुश्किल है। इस संबंध में भी बोर्ड ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसलिए MPBSE की ओर से सूचना का ही इंतजार करना चाहिए।

MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2023 घोषित करेगा है। उम्मीद है कि एमपीबीएसई कक्षा 10, 12वीं के परिणाम मई 2023 के पहले सप्ताह तक जारी कर दिए जाएं। इसके अलावा, अप्रैल के अंत तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट का एलान कर दिया जाए।

वहीं, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मई के पहले सप्ताह में 5 मई, 2023 जारी हो सकते हैं। हालांकि, हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थी यह ध्यान दें कि फिलहाल बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की रिजल्ट डेट और टाइम पर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। इसलिए स्टूडेंट्स को सटीक डेट की जांच करने के लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करना चाहिए।

एक ही दिन जारी होंगे दोनों परिणाम

कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे या फिर अलग-अलग अभी इस पर भी कहना मुश्किल है। इस संबंध में भी बोर्ड ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसलिए MPBSE की ओर से सूचना का ही इंतजार करना चाहिए। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम तीनों स्ट्रीम- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए पहले घोषित किए जाएंगे। इसके बाद दसवीं के नतीजे जारी होंगे।

SMS से भी देख पाएंगे नतीजे

10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, एसएमएस से भी नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को निर्धारित प्रारूप में बोर्ड की ओर से जारी किए नंबर पर मैसेज भेजना होगा।

मार्च-अप्रैल में हुई थी परीक्षा

एमपीबीएसई ने 1 मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 आयोजित की थी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी।

Back to top button