JHARKHAND में पत्नी और बेटे का निर्मम MURDER, बेटी की आंखें फोड़कर शव तालाब में फेंका
JHARKHAND के गिरिडीह के बरदौनी गांव में महिला और उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृत महिला के पति चारो हेंब्रम और ससुर तालो हेंब्रम को हिरासत में लिया है।

JHARKHAND: उज्जवल प्रदेश, गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव में मंगलवार की सुबह महिला और उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने मृत महिला के पति चारो हेंब्रम और ससुर तालो हेंब्रम को हिरासत में लिया है।
इस घटना को लेकर पुलिस ने जो खुलासा किया है, वो रूप कंपा देने वाला है। मृतकों में बरदौनी गांव के चारो हेंब्रम की पत्नी रेणुआ टुडू (30 साल), बेटी सरिता हेंब्रम 9 साल और बेटा सतीश हेंब्रम की उम्र मात्र 6 साल थी। तीनों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।
दूसरे युवक के साथ रात को देखने पर भड़का
इस घटना के बारे में बात करते हुए मृत महिला के पति चारो हेंब्रम ने कहा कि पत्नी को गांव के एक युवक के साथ सोमवार की रात को देखा था। इस कारण पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर रात में ही घर से निकल कर कहीं चली गई थी। इसके बाद पत्नी (Wife) और (&) बेटे (Son) की निर्मम हत्या कर पनियाय गांव के तालाब स्थित एक पेड़ पर शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।
वहीं उनकी पुत्री (Daughter) सरिता हेंब्रम की पहले दोनों आंखें (Eyes) फोड़ी (Gouged Out) गई। इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या (MURDERED) करके उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह गांव के ही लोगों ने मां और बेटे के शव को पेड़ में फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने चारो हेंब्रम पर हत्या का आरोप लगाया है।
इस दर्दनाक घटना की जानकारी देते हुए लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी और थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार घटनास्थल पहुंचे और मां और बेटे के शव को फंदे से उतारा। चारो के पिता के बताने पर बेटी के शव को तालाब से निकाला गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है।