Ajab Gajab News : पेड़ से छलांग लगा जगुआर ने पानी में किया मगरमच्छ का शिकार, देखें वीडियो

Ajab Gajab News : शातिर शिकारी जगुआर की वो फूर्ति और शिकार करने की वो काबिलियत जो बाकी किसी शिकारी में नहीं। पीछा करने की बजाय शातिर जगुआर घात लगाकर अपने शिकार को टारगेट करता है।

Ajab Gajab News : वाइल्ड लाइफ से जुड़ी हुई न जाने कितनी ही वीडियोज आपने सोशल मीडिया पर देखें होंगे। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लाए है। इन्हीं में से एक है शातिर शिकारी जगुआर की वो फूर्ति और शिकार करने की वो काबिलियत जो बाकी किसी शिकारी में नहीं। पीछा करने की बजाय शातिर जगुआर घात लगाकर अपने शिकार को टारगेट करता है जिसमें उसे नाकामी का मुंह कभी नहीं देखना पड़ता।

इंस्टाग्राम wildlifeanimall पर शेयर वीडियो में जगुआर को शिकार करते देख आप दंग रह जाएंगे। घात लगाकर शातिर जगुआर एक पेड़ पर चढ़ा हुआ था और उसने पानी में छलांग लगाई और एक बार में ही मगरमच्छ को दबोचकर बाहर निकाल लिया। जगुआर अपनी फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। पानी में भी उनकी तेजी का कोई सानी नहीं।

पेड़ से लगाई पानी में छलांग

सोशल मीडिया पर जगुआर का शिकार करता वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पेड़ की टहनियों से पानी में निशाना साधता है और एक ही झपट्टे में शिकार का काम तमाम कर देता है। शेर, चीते, बाघ, जगुआर ये सभी बड़ी शातिर शिकारी बिल्लियां हैं, जिनकी जद से बच पाना किसी जानवर के लिए आसान नहीं होता। लेकिन जगुआर की फूर्ति ऐसी है जिससे बच पाना किसी के लिए भी नामुमकिन है।

भले ही वो खुद खतरनाक शिकारी ही क्यों ना हो। वायरल वीडियो में जगुआर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दे रहा है। जहां से पहले उसने पानी में अपने शिकार को टारगेट किया। फिर ऊंचाई से पानी में ऐसी छलांग लगाई कि एक ही झपट्टे में मगरमच्छ की गर्दन दबोच ले गया। फिर घसीटते हुए उसे जमीन पर लाया और जंगल में जाकर स्वाद चखा।

ALSO READ

एक ही झपट्टे में शिकारी को बना ले गया शिकार

मगरमच्छ को शिकार बनाते जगुआर का वीडियो जिसने भी देखा वो दंग रह गया। ये जानवर घात लगाकर शिकार करने के लिए जाने जाते हैं। पानी में भी इनकी फुर्ती में कोई कमी नहीं आती। ये दौड़ा कर नहीं, बल्कि घात लगाकर अपना शिकार भांपते और चुनते हैं। पहले छुपते हैं फिर शिकार की आहट का पीछा करते हैं और सही वक्त आने पर उसे धरदबोचते हैं। शिकारी जगुआर का ये अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

रोंगटे खड़े कर देगा किंग कोबरा सांप का ये Viral Video, आप भी देखें…

Related Articles

Back to top button