Astrology Tips: यदि इस उंगली के नाखून पर सफेद चांद है तो होता बेहद शुभ
Astrology Tips: उंगलियां भी हमारा भविष्य बताती हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो अगर अंगूठे की बगल वाली उंगली के नाखनू में चांद बने तो यह बेहद शुभ माना जाता है।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. उंगलियां भी हमारा भविष्य बताती हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो अगर अंगूठे की बगल वाली उंगली के नाखनू में चांद बने तो यह बेहद शुभ माना जाता है।
उंगलियों के नाखूनों पर मौजूद है आधा चांद?
Ungliyo Ke Nakhun Par Aadha Chand Ka Matlab: उंगलियां भी हमारा भविष्य बताती हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो अगर अंगूठे की बगल वाली उंगली के नाखनू में चांद बने तो यह बेहद शुभ माना जाता है। बता दें कि शरीर पर मौजूद तिल से लेकर निशान तक हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं। हाथ की उंगलियों के नाखूनों पर बने निशान भी आपके भाग्य के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं। वहीं उंगलियों के नाखूनों पर आधे चांद का निशान हल्का, गाढ़ा, बड़ा, छोटा आदि होने का अलग-अलग मतलब होते है।
मिल सकता है शुभ समाचार
अगर आपकी तर्जनी उंगली यानी अंगूठे के बिल्कुल बगल वाली उंगली के नाखून पर सफेद आधे चांद का निशान बना हो, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही नौकरी में सफलता प्राप्त हो सकती है। नाखून पर यह आधा चांद उन्नति को दर्शाता है। इस निशान का मतलब होता है कि आपको जल्द ही कहीं से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
चांद का मतलब समझें
हाथ की बीच वाली उंगली को मध्यमा उंगली कहा जाता है। अगर इस उंगली के नाखून पर सफेद आधे चांद का निशान बना हो, तो यह आपका अच्छा भाग्य दर्शा सकता है। आधे चांद के निशान का मतलब है कि आपको मशीनों से जुड़े कामों में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही, यह निशान धन लाभ को भी दर्शाता है। जिन लोगों के मध्यमा उंगली के नाखून पर आधे चांद का निशान बना हो, उन्हें शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।
अनामिका उंगली के नाखून पर आधा चांद होना बेहद शुभ
अगर आपकी अनामिका उंगली पर आधे चांद का निशान बना है, तो इसे शुभ माना जाता है। अनामिका को रिंग फिंगर भी कहा जाता है। इस पर सफेद आधा चांद होना यह बताता है कि आपको जीवन में खूब सम्मान और वृद्धि प्राप्त होने वाली है। साथ ही, ऐसे लोगों का समाज में खूब आदर होता है और जीवन में खुशहाली आती है।
व्यापार से जुड़े कार्य में लाभ प्राप्त हो सकते हैं
हाथ की सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा उंगली कहा जाता है। अगर इसके नाखून पर आधे चांद का निशान बना हो, तो आपको जीवन में कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे लोगों को व्यापार से जुड़े कार्य में लाभ प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, यह धन लाभ की ओर भी इशारा करता है।
अंगूठे पर कोई सफेद रंग का धब्बा दिखाई दे
अक्सर देखा जाए तो नाखूनों पर सफेद आधे चांद का निशान इतना बड़ा होता है कि वह आधे नाखून तक घेर लेता है। ऐसे निशान को अच्छा नहीं कहा जाता है। जो फल आपको बताए गए उंगली के निशानों से प्राप्त हो सकता है, इसमें उसका फल मिल सकता है। वहीं, अगर अंगूठे पर कोई सफेद रंग का धब्बा दिखाई दे, तो इसे प्रेम का सूचक माना जाता है। इसके अलावा, अंगूठे के नाखून पर काला धब्बा भविष्य में होने वाले कुछ बदलावों का संकेत हो सकता है।
नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।