Weekly Horoscope 18 To 24 March 2024: पढ़ें मेष से लेकर मीन का साप्ताहिक राशिफल

जाने आने वाले Saptahik Rashifal 2024 के बारे में । 18 to 24 March 2024 Weekly Horoscope | Weekly Horoscope 18 To 24 March 2024 in hindi | Rashifal Weekly in hindi | 12 राशियों का राशिफल

Saptahik Rashifal | Weekly Horoscope 18 To 24 March 2024 in Hindi : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए ये हफ्ता कैसा रहेगा? आइए आप को विस्तृत में बताते है साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

Weekly Rashifal 2023 Hindi | Weekly Horoscope 18 To 24 March 2024

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal, Leo Weekly, Aries Horoscope, Virgo Horoscope, Pisces Horoscope, Cancer Horoscope, Libra Weekly, Taurus Weekly Horoscope, Gemini, Scorpio, Rashifal Weekly

मेष (Aries) राशि | Mesh Saptahik Rashifal – Weekly Horoscope

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको आपको न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि निजी कारणों के चलते अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान अचानक से भूमि-भवन से जुड़े विवाद उभरेंगे, जिन्हें दूर करने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान छोटी-छोटी चीजों को पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कारोबार में मनचाही वृद्धि तथा लाभ कम होने से मन क्षुब्ध रहेगा।

सप्ताह के मध्य में घरेलू चिंताएं मन पर हावी रहेंगी। इस दौरान स्वजनों का सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन परेशान रहेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह गृहस्थ एवं पारिवारिक सुख में कमी देखने को मिलेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस सप्ताह बहुत संभलकर चलना होगा। लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा दखलंदाजी अथवा गलतफहमी के चलते मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद या तकरार हो सकती है। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंध के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। खान-पान सही रखें अन्यथा पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) | Vrishabh Saptahik Rashifal

वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह महत्वपूर्ण मामलों में सूझबूझ के साथ फैसला लेते हुए अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हैं तो उन्हें उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिल सकती है तो वहीं लापरवाही करने या फिर एक गलत फैसला करने पर लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत कुछ एक बड़े खर्चों के साथ होगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी राशि खर्च कर सकते हैं। आपको भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें। साथ ही वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है।

सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको तमाम मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आपके मानसिक भय में कमी होगी। आपके पुरुषार्थ और सौभाग्य दोनों में वृद्धि होगी। सुखद पहलू यह कि इसकी बदौलत आप मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोग इस दौरान कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा। कामकाजी महिलाओं का समय अच्छा व्यतीत होगा। उनके कद, पद और लाभ में वृद्धि होगी। घर बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

Also Read: पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताए उपाय, आपके जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

मिथुन (Gemini) | Mithun Saptahik Rashifal

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप जिस भी क्षेत्र में पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे आपको उस क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। घर और बाहर दोनों जगह आपको स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से आपके भीतर उत्साह-उमंग में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के भीतर कार्यशीलता बढ़ेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं या फिर वहां पर अपने करियर को बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में आपके आचरण-व्यवहार में सात्विकता की कुछ वृद्धि होगी। इस दौरान आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब रमेगा। जीवन में इष्ट-मित्र एवं परिजनों की तरफ मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सामाजिक पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस दौरान आपकी मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की कामना पूरी हो सकती है। इस दौरान बीते समय में किए गये परिश्रम का फल प्राप्त हो सकता है। प्रेम सबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। परिवार के संग पिकनिक-पार्टी अथवा पर्यटन का अचानक प्रोग्राम बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क (Cancer) | Kark Saptahik Rashifal

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सुख-दुख दोनों समान रूप से मिलेंगे। आपके जीवन की गाड़ी कभी तेजी से चलती हुई नजर आएगी तो कभी उसमें अनचाहा ब्रेक लग जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में स्वजनों से मनचाहा सहयोग न मिल पाने और खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान पेट संबंधी दिक्कतें होने की आशंका है। ऐसे में अपनी दिनचर्या एवं खानपान सही रखें। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इस दौरान स्वरोजगार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में वृद्धि की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह के मध्य में आपको उस दिशा में विशेष सफलता मिल सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर हो या फिर कारोबार किसी बड़े निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न करें। इस दौरान आपको अपने वरिष्ठ या शुभचिंतक से सलाह लेकर कार्य विशेष को करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर उचित रहेगा। इस दौरान निजी जीवन में भी स्वजनों के साथ बात-व्यवहार सही रखने पर ही भलाई रहेगी। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। स्वयं के साथ मां की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है।

Also Read: CharDham Yatra: जाने चार धाम यात्रा का सही क्रम और पूरी जानकारी

सिंह (Leo) | Singh Saptahik Rashifal | Weekly Horoscope 18 To 24 March 2024

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है जो अक्सर रंग में भंग डालने का काम करते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी स्वजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती है। ऐसे में इस दौरान किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको इस संबंध में निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए। करियर या फिर कारोबार में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के लिए आपको उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा। जो लोग समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हुए हैं

उनके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों से विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको सामाजिक जीवन में पूर्ण सतर्कता रखने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान आपके घरेलू खर्च में अचानक से वृद्धि हो सकती है। अचानक से घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सट्टा-लाटरी आदि से दूरी बना कर रखना चाहिए। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह आपसी संबंधों में सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह किसी से अपेक्षा रखने पर उपेक्षा होने का भय बना रहेगा। आपसी रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अहंकार करने से बचें।

कन्या (Virgo) | Kanya Saptahik Rashifal

कन्या राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उत्तरार्ध में गुडलक का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को दूर करने के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपकी मानसिक शान्ति भंग होगी और मन दूसरों के प्रति शंकालू बना रहेगा। सप्ताह के पूवार्ध में भले ही कामकाज में आने वाली मुश्किलों के चलते आपका मन खिन्न रहे लेकिन उत्तरार्ध में स्वजनों एवं सौभाग्य का साथ मिलने पर आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक उत्तरार्ध में स्थिति में सुधार होगा। व्यय भार घटेगा और आय के साधन बढ़ेंगे।

नौरकीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यदि आपके निजी रिश्तों में कहीं कोई खटपट चल रही थी किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी। इष्टमित्रों और स्वजनों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह पूर्व में किए कठिन परिश्रम का मीठा फल मिल सकता है। इस सप्ताह आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में विस्तार की कामना पूरी होगी। बाजार में आपकी धाक जमेगी। सत्ता-सरकार की नजदीकियों का आप फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

तुला (Libra) | Tula Saptahik Rashifal

तुला राशि के जातकों को इस इस सप्ताह उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो सामने आपकी प्रशंसा और पीठ पीछे आपके लिए गड्ढा खादने का काम करते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह कई बार आप अपने काम को लेकर खुद को असंतुष्ट पाएंगे। आपका मन अपने पुराने काम को छोड़कर नए कार्यों में भाग्य आजमाने का कर सकता है लेकिन ऐसा प्रयास करने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने का योग बन सकता है। यात्रा सुखद और करियर-कारोबार में अनुकूल फल प्रदान करने वाली साबित होगी।

इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। यदि आप विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान इष्ट-मित्रों का सम्बन्ध सहयोग पूर्ण बना होगा। उनकी सलाह-परामर्श से सुलभता तथा जीवन का आनन्द प्राप्त होता रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने के अवसर मिल सकते हैं। नवविवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

Also Read: चाणक्य नीति | Chanakya Niti

वृश्चिक (Scorpio) | Vrischik Saptahik Rashifal

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह के प्रारंभ में न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि निजी जीवन में अनचाही दिक्कतों को झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। अचानक से व्यय भार बढ़ने से मन खिन्न रहेगा। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं या फिर कोई संगठन चलाते हैं तो आपको अपनों से ही असहयोग अथवा भितरघात का भय बना रहेगा। इस दौरान आपको किसी भी पेपर को ठीक से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी ऐसी जिम्मेदारी को लेने चाहिए जो बाद में उनके लिए जी का जंजाल साबित हो। नौकरीपेशा महिलाओं पर इस सप्ताह कामकाज का अतिरिक्त बोझ आसकता है, जिसके चलते उन्हें घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपको धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। प्रेम-संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं को इग्नोर न करें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल बेहतर बनाए रखें।

धनु (Sagittarius) | Dhanu Saptahik Rashifal | Horoscope 18 To 24 March 2024

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ और सुखद साबित होगी जो लंबे से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कायों को समय पर बेहतर तरीके से करने को लेकर उत्साह उमंग तथा पुरुषार्थ शक्ति बनी रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहने पर मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो इस सप्ताह आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी और मनचाहे लाभ के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य में खूब रमेगा। आपके उपर गुरु, माता-पिता एवं वरिष्ठजनों की विशेष कृपा बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा, जिसका आप अच्छी तरह से लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। लेखन, शोध कार्य आदि करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के खूब अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

Also Read: बस सुबह कर लें ये काम, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

मकर (Capricorn) | Makar Saptahik Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहा फल देने वाला साबित होगा। यदि आप बीते लंबे समय से किसी कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह उससे जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने के कारण इस पूरे सप्ताह आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहने वाला है। आपके भीतर सकारात्मक विचार और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। इस दौरोन आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। आपकी बाजार में साख बढ़ेगी।

इस सप्ताह मकर राशि के लोगों को धार्मिक-मांगलिक कार्यों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। तीर्थाटन के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पारिवारिक सुख की दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ तीज-त्योहार से जुड़ी खुशियां मनाने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान पुराने इष्ट-मित्रों से मेल-मुलाकात संभव है। सगे-संबंधियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और उनका सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में मकर राशि के जातकों को मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान खान-पान में सावधानी बरतें और नशे से दूर रहें। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार का उतावलापन या बेवजह का प्रदर्शन आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है। आपसी रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।

कुंभ (Aquarius) | Kumbh Saptahik Rashifal

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में अत्यधिक परिश्रम और संघर्ष के बाद ही सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन सुखद पहलू यह है कि किसी भी कठिन परिस्थिति में न सिर्फ सीनियर बल्कि जूनियर सहकर्मी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेन-देन और खर्च खूब सोच-समझकर कर करना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कुंभ राशि के जातकों को लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन बड़े लाभ तथा नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आप सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या से निजात पाने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी रुचि आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी। इस सप्ताह आपको हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं। चोट-चपेट लगने की भी आशंका है। ऐसे में सावधानीपूर्वक कार्य करें तथा वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी न करें। कुंभ राशि के जातकों को अपने आत्मीय संबंध मधुर बनाए रखने के लिए स्वजनों का उपहास उड़ाने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप किसी के साथ ऐसी बात या फिर व्यवहार न करें जो आपके रिश्तों में दरार डालने का कारण बने। प्रेम संबंध में पनपी गलतफहमियों का संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।

मीन (Pisces) | Meen Saptahik Rashifal

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध कुछ एक बड़ी परेशानियों को लिए रहने वाला है। इस दौरान मीन राशि के जातकों के विरोधी सक्रिय रहते हुए कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और दूसरों के मामले में बेवजह की दखलंदाजी करने से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर मन में एक भय अथवा चिंता बनी रहेगी। इस दौरान बेवजह के खर्च के कारण आर्थिक चिंता भी सताएगी। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है। मीन राशि के जातकों को कार्यसिद्धि के लिऐ दूसरों से झूठ और धोखे का सहारा लेने से बचना चाहिए अन्यथा पोल खुलने पर अपमानित होना पड़ सकता है।

इस सप्ताह किसी के साथ भूलकर भी कोई ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करने में आपको परेशानी का अनुभव करना पड़े। नौकरीपेशा वर्ग किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने अधिकारियों से उचित दूरी बनाए रखें अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरुद्ध निर्णय होने से हानि का सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। भाई-बहनों के किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रेम संबंध में भी किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री होने से आपसी रिश्ते में दरार पड़ सकती है। सन्तान पक्ष से असहयोग और उससे जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal, Leo Weekly Horoscope, Aries, Virgo, Pisces Weekly Horoscope, Cancer Weekly Horoscope, Libra Weekly Horoscope, Taurus Weekly Horoscope, Gemini Weekly Horoscope, Scorpio Weekly Horoscope, Rashifal Weekly.


देश-दुनिया की Latest News, जानकारी और Viral वीडियो अब Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें उज्जवल प्रदेश हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

क्रोध पर नियंत्रण के उपाय 2023: पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले ने बताये टोटके

Related Articles

Back to top button