Weekly Horoscope 11 To 17 March 2024: पढ़ें मेष से लेकर मीन का साप्ताहिक राशिफल

जाने आने वाले Saptahik Rashifal 2024 के बारे में । 11 to 17 March 2024 Weekly Horoscope | Weekly Horoscope 11 To 17 March 2024 in hindi | Rashifal Weekly in hindi | 12 राशियों का राशिफल

Saptahik Rashifal | Weekly Horoscope 11 To 17 March 2024 in Hindi : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए ये हफ्ता कैसा रहेगा? आइए आप को विस्तृत में बताते है साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

Weekly Rashifal 2023 Hindi | Weekly Horoscope 11 To 17 March 2024

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal, Leo Weekly, Aries Horoscope, Virgo Horoscope, Pisces Horoscope, Cancer Horoscope, Libra Weekly, Taurus Weekly Horoscope, Gemini, Scorpio, Rashifal Weekly

मेष (Aries) राशि | Mesh Saptahik Rashifal – Weekly Horoscope

यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दौर में आपको कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगड़ने के लिए आपके सम्मान को गिराने के लिए षड्यंत्र कर आपको परेशान कर सकते हैं। सप्ताह के उतरते समय में आपके कार्यक्षेत्र में सहयोगी लोगों का भरपूर साथ प्राप्त होगा, जिससे आपको खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे, हालांकि स्वास्थ्य की समस्या के चलते आप इस सप्ताह परेशान रहेंगे। परिवार में भी किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों को आपको फेस करना पड़ेगा। इस सप्ताह किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। इस सप्ताह किसी भी बड़े कार्य का उत्तरदायित्व लेने से पहले अपनी व्यवस्था को देख लें, नहीं तो आपको नुकसान होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) | Vrishabh Saptahik Rashifal

इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आएगी, हालांकि आपको कुछ नए कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। इसमें आपको नए लोगों से जुड़ना कुछ और नया कुछ सीखने को प्राप्त होगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भागदौड़ के कारण आप परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिस कारण पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी दूसरे के ऊपर डिपेंड रहना इस सप्ताह आपको भारी नुकसान में डाल सकता है। यह सप्ताह कुछ नए उत्तरदायित्व आपको प्राप्त होंगे, जिनके निर्वहन में आप सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी, हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में भी देखने को मिलेगी। जिस कारण कुछ परेशानियां उत्पन्न होंगी। इस सप्ताह किसी भी बड़े लेनदेन में सावधानी रखें, दूसरे को उधार देना इस सप्ताह आपके लिए ठीक नहीं।

Also Read: पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताए उपाय, आपके जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

मिथुन (Gemini) | Mithun Saptahik Rashifal

यह सप्ताह आपकी राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। सप्ताह की शुरुआती दौर में आपके कई समय से रुके हुए पुराने कार्य पूर्ण रूप से सफल होंगे, जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। इस सप्ताह आपको कोई बड़ा ऑफर कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और लाभ के योग निर्मित होंगे। इस सप्ताह कोई नया वाहन या मकान खरीदने का आदि मन बन रहा है, तो आप उसे खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपको परिवार के साथ मित्रों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। पत्नी बच्चों के के लिए आप कोई विशेष निर्णय इस सप्ताह ले सकते हैं। भविष्य के लिए उनके लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आगामी समय में आपको लाभदायक रहेगा।

कर्क (Cancer) | Kark Saptahik Rashifal

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से इस सप्ताह आपको मुक्ति मिलेगी। साथ ही आप आर्थिक क्षेत्र में हुए नुकसान को भरपाई करने में इस सप्ताह सफल होंगे। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है, क्योंकि आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आपको किसी विशेष व्यक्ति से कुछ बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। यह सप्ताह आपके लिए सफलता के नए मार्ग खोलेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य से देखने को मिलेगा, इस सप्ताह घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

Also Read: CharDham Yatra: जाने चार धाम यात्रा का सही क्रम और पूरी जानकारी

सिंह (Leo) | Singh Saptahik Rashifal | Weekly Horoscope 11 To 17 March 2024

इस सप्ताह कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से इन समस्याओं से निजात पाने में सफल होंगे। इस सप्ताह आप किसी नए रोजगार की तलाश में होंगे। सप्ताह के उतरते समय में आपकी यह तलाश पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं के कारण आप आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे। इस सप्ताह आपको वाहन आदि के चलने में सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर भी भरोसा करना इस सप्ताह आपके लिए उचित नहीं है। आप किसी नए कार्य के लिए कोई बड़ा धन निवेश करना चाहते हैं, तो इस सप्ताह थोड़ा रुक कर कार्य करें। इस सप्ताह बीमारियों के कारण भी आप कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति बन सकती है।

कन्या (Virgo) | Kanya Saptahik Rashifal

यह सप्ताह आपके लिए समानता ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी, हालांकि कार्य क्षेत्र में परेशानियां बरकरार रहेगी। इस सप्ताह आप किसी बड़े कार्य में अपनी धनराशि लगा सकते हैं, जिस कारण इस सप्ताह आर्थिक तौर से आप परेशान नजर आएंगे, हालांकि आपका निर्णय सफल होगा। आगामी समय में आपको उसका लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह परिवार में अपनों के स्वास्थ्य बिगड़ने से आप कुछ चिंतित रहेंगे व आर्थिक तौर से परेशानी देखने को मिलेगी। इस सप्ताह आपको अपने मित्र रिश्तेदारों से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। आपके परिवार के लोगों से मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है, जिस कारण पारिवारिक जीवन में अशांति देखने को मिलेगी। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं।

तुला (Libra) | Tula Saptahik Rashifal

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। आपके व्यवहार से लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे तथा आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही आप किसी बड़ी कार्य योजना का हिस्सा बन सकते हैं। इस सप्ताह आप भूमि, भवन या वाहन आदि खरीदने का मन बना सकते हैं। आर्थिक तौर से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यह सप्ताह आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है तथा घर में मांगलिक कार्यों के योग बन सकते हैं। इस सप्ताह आप कोई नई निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कर सकते हैं। उससे आपको लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

Also Read: चाणक्य नीति | Chanakya Niti

वृश्चिक (Scorpio) | Vrischik Saptahik Rashifal

यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई जिम्मेदारियां लेकर आने वाला है, जिसे आप सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। जिससे सामाजिक पारिवारिक क्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त होगा। इस सप्ताह आर्थिक तौर से आपको बड़ा लाभ होने वाला है। साथ ही आपको अपने मित्रों परिजनों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आर्थिक तौर से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से इस सप्ताह राहत रहेगी। परिवार जनों के साथ में इस सप्ताह आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी व्यक्ति का प्रमोशन हो सकता है, जिससे घर में माहौल शानदार रहेगा। इस सप्ताह माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। इस सप्ताह आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius) | Dhanu Saptahik Rashifal | Horoscope 11 To 17 March 2024

यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस सप्ताह आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति को को खो सकते हैं, जिस कारण आपका मन बड़ा उदास रहेगा। इस सप्ताह आप मानसिक तौर से परेशान नजर आएंगे, जिस कारण किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा। इस सप्ताह आपके कार्य क्षेत्र में लोगों का आपके प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। अधिकारी वर्ग आपसे असंतुष्ट रहेंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक तौर से इन सप्ताह में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। इस सप्ताह किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। इस सप्ताह भूमि संबंधी विवाद सामने आ सकता है, ऐसी स्थिति में वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप किसी प्रशासनिक कार्य में फंस सकते हैं।

Also Read: बस सुबह कर लें ये काम, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

मकर (Capricorn) | Makar Saptahik Rashifal

यह सप्ताह आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा, आप किसी षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आपको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने व्यक्ति के कारण आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई न ई डील व्यापार में आज आप न करें, किसी व्यक्ति को बड़ी धन राशि उधार के रूप में न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, चोट दुर्घटना का योग बन सकता है।

कुंभ (Aquarius) | Kumbh Saptahik Rashifal

यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य का मन में विचार बना रहे हैं, तो इस सप्ताह को आप पूर्ण कर सकते हैं। आपको उसमें लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपकी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस सप्ताह मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। पत्नी और परिवार से कुछ बातों को लेकर विवाद हो सकता है, अतः वाणी पर संयम रखें। इस सप्ताह आप घर में मांगलिक कार्य करवा सकते हैं, जिससे घर का वातावरण सुधरेगा। इस सप्ताह किसी नए वाहन को खरीदने का विचार मन में बन सकता है। साथ ही प्रॉपर्टी में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

मीन (Pisces) | Meen Saptahik Rashifal

यह सप्ताह आपके लिए बेहद अहम रहने वाला है। करियर में यह सप्ताह आपका टर्निंग पॉइंट रहेगा। आपको कोई अच्छा दायित्व पद मिल सकता है। अच्छे लोगों से मिलना इस सप्ताह होगा। आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। साथ ही आज आपकी टीम का आपको भरपूर साथ मिलेगा इस सप्ताह है। आपके मन में कई नए प्लान आ सकते हैं, जिस पर आप अमल करते दिखाई देंगे। इस सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से समय शानदार रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आप घर पर अच्छा समय बिताएंगे। कुछ छोटे-मोटे मतभेद जो पुराने चल रहे हैं, वह परिवार में खत्म होंगे। साथ ही आप अपने परिवार के लिए कोई सुरक्षा निधि इस सप्ताह जमा कर सकते हैं।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal, Leo Weekly Horoscope, Aries, Virgo, Pisces Weekly Horoscope, Cancer Weekly Horoscope, Libra Weekly Horoscope, Taurus Weekly Horoscope, Gemini Weekly Horoscope, Scorpio Weekly Horoscope, Rashifal Weekly.


देश-दुनिया की Latest News, जानकारी और Viral वीडियो अब Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें उज्जवल प्रदेश हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

क्रोध पर नियंत्रण के उपाय 2023: पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले ने बताये टोटके

Related Articles

Back to top button